फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A woman walking on the roadside was hit by an uncontrolled bike and died.

Kushinagar News: सड़क किनारे टहल रही महिला को बेकाबू बाइक ने मारी टक्कर, मौत

Tue, 11 Nov 2025 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 11 Nov 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
A woman walking on the roadside was hit by an uncontrolled bike and died.
तमकुहीराज। स्थानीय थानाक्षेत्र के तमकुही-सेवरही मार्ग स्थित विशुनपुरा पेट्रोल पंप के समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक की चपेट में आने से एक महिला सड़क पर गिर गई। दुर्घटना की जानकारी के बाद मौके पर मौजूद लोगों व परिजनों ने आनन-फानन में घायल महिला को इलाज के लिए सीएचसी तमकुहीराज पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल महिला को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिस बाइक से हादसा हुआ उस पर दो युवक सवार थे। दोनों को चोटें आई हैं। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के विशुनपुरा निवासी परवेज की पत्नी चांदतारा खातून (45) रविवार देर रात भोजन के बाद तमकुही-सेवरही मार्ग स्थित विशुनपुरा पेट्रोल पंप के समीप सड़क किनारे टहल रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक सवार ने चांदतारा को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वह सड़क पर गिर कर अचेत हो गईं। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही परिजन व आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से परिजनों ने घायल महिला को सीएचसी तमकुहीराज पहुंचाया।
विज्ञापन

इसके बाद रविंद्रनगर स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान घायल महिला की मौत हो गई। अनियंत्रित बाइक पर दो युवक सवार थे। दुर्घटना के कारण बाइक सवार युवकों को भी चोटे आई हैं। थानाध्यक्ष तमकुहीराज सुनील कुमार वर्मा ने बताया महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed