फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A woman stole a baby from a ward on the pretext of breastfeeding it, claiming it was her mother; it was recovered safely.

Kushinagar News: मां बताकर दूध पिलाने के बहाने वार्ड से महिला ने चुराया बच्चा, सकुशल बरामद

Fri, 28 Nov 2025 12:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
A woman stole a baby from a ward on the pretext of breastfeeding it, claiming it was her mother; it was recovered safely.
कुशीनगर। मेडिकल कॉलेज के एमसीएच विंग के एसएनसीयू वार्ड से बुधवार सुबह चोरी एक दिन के नवजात को पुलिस ने करीब 36 घंटे बाद बृहस्पतिवार को मनिकौरा गांव के पश्चिम टोला से सकुशल बरामद कर लिया। गांव की एक महिला बुधवार सुबह खुद काे बच्चे की मां बताकर वार्ड पहुंची और दूध पिलाने का कहकर अपने साथ लेती गई। पुलिस की सक्रियता के चलते नवजात को चोरी करने वाली महिला घर छोड़कर भाग गई । उधर, नवजात के बरामद होने के बाद परिजनों और पुलिस ने राहत की सांस ली है। नवजात को वार्ड में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन


पडरौना कोतवाली के मनिकौरा गांव निवासी महिला की चचेरी देवरानी ने तीन दिन पूर्व मेडिकल कॉलेज में एक बेटी को जन्म दिया था। तब देवरानी की बेटी एमसीएच विंग में भर्ती थी। उसे देखने के लिए मंगलवार को माया गई थी। पूरी रात रेकी के बाद बुधवार को एमसीएच वार्ड में भर्ती रीना के नवजात बेटे को दूध पिलाने के बहाने चोरी कर लेती गई। नवजात चोरी होने के बाद हड़कंप मच गया। जांच में जुटी पुलिस को मेडिकल कॉलेज से मिले सीसी टीवी फुटेज में कुछ स्पष्ट दिखाई नहीं दिया। इसके बाद एसपी ने चारों तरफ नवजात के बारे में जानकारी के लिए पंपलेट चस्पा कराने के अलावा सोशल मीडिया पर भी तस्वीर वायरल करा दी। मनिकौरा के प्रधान प्रतिनिधि हरेंद्र साहनी ने बताया कि शाम को करीब 7 बजे एक महिला आई और बताई कि मेडिकल कॉलेज से जो नवजात गायब हुआ है। उसे वही लाई है। इसके बाद प्रधान प्रतिनिधि उसके घर पहुंचे तो देखा कि वह कपड़े में लिपटा था। इसके बाद प्रधान प्रतिनिधि ने एसपी को जानकारी दी। इसके बाद महिला अपनी तीन बच्चियों को घर पर छोड़कर भाग गई है।
विज्ञापन



नवजात को सकुशल बरामद कर लिया गया है। मेडिकल कॉलेज से शहर तक महिला को सीसी टीवी कैमरे में देखा गया था। इससे अंदाजा था कि इसी रास्ते महिला गई है। इसके बाद नवजात से जुड़ी सूचना के लिए पंपलेट सोशल मीडिया पर डाले गए थे। प्रधानों से भी थानाध्यक्ष संपर्क कर रहे थे। मनिकौरा गांव के प्रधान की सूचना पर गई पुलिस ने नवजात को बरामद कर लिया है। फरार महिला की तलाश की जा रही है। बच्चा स्वस्थ्य है। उसके पिता को सुपुर्द कर दिया गया है। केशव कुमार,एसपी कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed