फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A woman returning home after grazing buffalo was killed by a tiger.

कुशीनगर : भैंस चराकर घर लौट रही महिला को बाघ ने मार डाला

Tue, 05 Dec 2023 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 05 Dec 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
A woman returning home after grazing buffalo was killed by a tiger.

विज्ञापन
खड्डा (कुशीनगर)। जनपद की सीमा से सटे बिहार के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगल से निकले बाघ ने रविवार को भैंस चराकर घर लौट रही महिला को मार डाला। शव को करीब एक किलोमीटर अंदर जंगल में लेकर चला गया था। रविवार की देर रात एसएसबी व पुलिस ने शव को बरामद किया।

जानकारी के अनुसार, वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के गोवर्धना क्षेत्र से सटे मंडीहा गांव की रहने वाली चिल्होरिया देवी (55) रविवार को भैंस चराने सरेह में गई थीं। शाम को लौट रही थीं, तभी धनराज उरांव के खेत के पास बाघ ने उन पर हमला कर दिया। गर्दन दबोचकर बाघ महिला को जंगल की ओर ले जा रहा था तभी कुछ दूरी पर भैंस चरा रही इसी गांव की कुसुमी देवी और हीरालाल उरांव की नजर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाया। इसके बाद आसपास के लोग दौड़े, लेकिन तब तक बाघ महिला को लेकर जंगल में चला गया था।
विज्ञापन


महिला के पुत्र राजकुमार व ग्रामीणों ने गोनहा थाना, पिराड़ी एसएसबी कैंप व गोवर्धना वन कार्यालय को इसकी सूचना दी। संयुक्त खोजी टीम ने रविवार रात लगभग 11 बजे घटनास्थल से एक किलोमीटर दूर जंगल के भीतर महिला के शव को बरामद किया। गोवर्धना रेंजर सुजीत कुमार ने बताया कि महिला को बाघ ने मार डाला है, इसकी जानकारी है। लोगों को सतर्क रहने और जंगल की ओर न जाने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed