फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A wheat truck going to Bihar caught stealing market fee

Kushinagar News: मंडी शुल्क चोरी कर बिहार जा रहा एक ट्रक गेहूं पकड़ा

Wed, 01 May 2024 04:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 01 May 2024 04:47 AM IST
विज्ञापन
A wheat truck going to Bihar caught stealing market fee
पकवा इनार (कुशीनगर)। मंडी शुल्क की चोरी कर बिहार में बिकने जा रहे एक ट्रक गेहूं को मंडी सचिव ने पकड़ लिया। ट्रक चालक टैक्स आदि का कागज नहीं दिखा सका। ट्रक समेत गेहूं को कब्जे में लेकर टीम कृषि उत्पादन मंडी समिति कुशीनगर (कसया) चली गई।
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे मंडी सचिव नयनतारा सिंह सचल दल के सदस्य के साथ फाजिलनगर के समीप चेकिंग कर रहीं थीं। गोरखपुर की तरफ से आ रहे रहे गेहूं लदे ट्रक को रोककर कागज मांगे गए। ट्रक चालक मंडी शुल्क आदि का कागज नहीं दिखा सका। जांच में उसके पास न तो प्रपत्र -6 था और न ही प्रपत्र -9। उसके पास गेट पास भी नहीं मिला। पूछताछ में ट्रक चालक ने बताया कि महराजगंज जिले के आनंदनगर (फरेंदा) से गेहूं लोड किया गया था। ट्रक में 600 बोरियों में 300 क्विंटल गेहूं बरामद हुआ। यह गेहूं बिहार के वैशाली जिले में किसी फ्लोर मिल तक पहुंचाया जाना था। मंडी सचिव बरामद ट्रक को कृषि उत्पादन मंडी समिति कुशीनगर (कसया) ले गईं। मंडी निरीक्षक मुकेश जायसवाल ने बताया कि ट्रक पर लदे गेहूं पर मंडी शुल्क समेत करीब 1,03,500 जुर्माना की रकम होगी। गेहूं के मालिक को सूचना दी गई है। सचिव ने बताया कि प्रवर्तन का कार्य अभी चलता रहेगा। बिना मंडी शुल्क के गेहूं ले जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई चलती रहेगी। जुर्माना देने के बाद ही गेहूं छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed