फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A truck loaded with sand entered a house, people had a narrow escape.

Kushinagar News: घर में घुसा बालू लदा ट्रक, बाल-बाल बचे लोग

Wed, 25 Feb 2026 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 25 Feb 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
A truck loaded with sand entered a house, people had a narrow escape.
खड्डा। नेबुआ-खडडा मार्ग के मठिया गांव में सोमवार रात बड़ा हादसा बच गया। बिहार से बालू लादकर महराजगंज जा रहा ट्रक आधी रात को सड़क किनारे घर में घुस गया। ट्रक ने पहले रवींद्र भारती के दरवाजे पर रखे बखार (खोंप) को तोड़ा, फिर ईंट के ढेर से टकराते हुए नागेंद्र यादव की झोपड़ी में घुस गया। झोपड़ी के साथ-साथ पक्का मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया। झोपड़ी में बंधी भैंसों को भी चोटें आईं। गनीमत रही कि ट्रक का इंजन बंद हो गया और घर में सो रहे लोग बच गए। बताया जा रहा है कि चालक को झपकी आ गई थी, जिससे यह हादसा हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और चालक को हिरासत में ले लिया। ट्रक को घटना स्थल से हटाने की व्यवस्था की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed