{"_id":"68acc197e0fe7de6b10efb0d","slug":"a-truck-hit-a-bus-going-from-ajmer-sharif-to-bihar-driver-died-24-passengers-injured-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-144084-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: अजमेर शरीफ से बिहार जा रही बस में ट्रक ने मारी टक्कर, चालक की मौत, 24 यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: अजमेर शरीफ से बिहार जा रही बस में ट्रक ने मारी टक्कर, चालक की मौत, 24 यात्री घायल
Tue, 26 Aug 2025 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 26 Aug 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
सड़क पर खड़ी दुर्घटनाग्रस्त बस। संवाद
सुकरौली। हाटा कोतवाली के जोल्हिनिया में सोमवार की शाम एक बस और ट्रक में टक्कर हो गई। इस घटना में बस चालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि समस्तीपुर निवासी खलासी शंकर ठाकुर का दोनों पैर बस में फंसकर फ्रैक्चर हो गया। इसके अलावा बस में सवार करीब 24 लोग घायल हो गए। हादसे के चलते करीब एक घंटे तक हाईवे के एक लेन पर आवागम ठप रहा।
बिहार के पूर्वी चंपारण के थाना मेहसी से एक बस यात्रियों को लेकर अजमेर शरीफ गई थी। वापसी में लौटते समय अभी यात्रियों से भरी बस हाटा कोतवाली के जोल्हिनिया के समीप ही पहुंची थी। तभी बस में एक ट्रक ने टक्कर मार दिया।
टक्कर इतनी तेज थी कि आस पास के लोग घटना स्थल के तरफ दौड़ पड़े।घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। घटना स्थल पर पहुंचे लोग बस के अंदर फंसे श्रद्धालुओं को खिड़कियां तोड़कर बाहर निकाला।इस घटना में बस चालक की घटना स्थल पर मुजफ्फरपुर निवासी सोमेश मोहन झा (40) की मौत हो गई। खलासी गंभीर रूप से अचेत पड़ा था, उसका दोनों पैर केबिन में फंसकर फ्रैक्चर हो गया था।
विज्ञापन
राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया।घटना स्थल पर कोतवाल रामसहाय चौहान ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर घायलों को देवतहां सीएचसी भेजवाया और पुलिस ने चालक का शव कब्जे में ले लिया। इस घटना में खलासी सहित करीब 24 लोग घायल हैं।
सभी घायलों का इलाज देवतहां सीएचसी में चल रहा है। हाईवे पर एक घंटे तक हादसे के बाद आवागमन प्रभावित रहा। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कोतवाल रामसहाय चौहान ने बताया कि घटना की सूचना पर फोर्स के साथ पहुंचे थे।