{"_id":"63791cb4b2b61246b60bc63f","slug":"a-truck-crushed-a-young-man-who-fell-on-the-road-in-a-collision-between-two-bikes-died-kushinagar-news-gkp4580027159","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइकों की टक्कर में सड़क पर गिरे युवक को ट्रक ने रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बाइकों की टक्कर में सड़क पर गिरे युवक को ट्रक ने रौंदा, मौत
विज्ञापन
मृतक जाहिद अली फाइल फोटो
- फोटो : KUSHINAGAR
दो बाइकों की टक्कर में सड़क पर गिरे युवक को ट्रक ने रौंदा, मौत
- दुर्घटना में दो की हालत गंभीर, जिला अस्पताल भेजे गए घायल सचिव
मथौली बाजार (कुशीनगर)। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गांव हरपुर बरवां स्थित हनुमान मंदिर के पास दो बाइकों की आमने सामने टक्कर में सड़क पर गिरे युवक को ट्रक ने रौंद दिया। दुर्घटना में युवक की मौके पर मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से दोनों को पुलिस सीएचसी मोतीचक ले गई। वहां उनकी हालत नाजुक बताकर डॉक्टर ने जिला अस्पताल भेज दिया।
बलिया जिले के गढ़वाल थाना क्षेत्र के इंगलेशिया गांव निवासी अशोक कुमार सिंह पुत्र परशुराम सिंह (50) और कसया क्षेत्र के राजाथाना, गोमती अहिरौली निवासी बृजेश कुमार गौंड़ पुत्र गोमती (48) ग्राम पंचायत सचिव पद पर तैनात हैं। दोनों सचिव एक ही बाइक से शनिवार की सुबह करीब पौने 10 बजे बरठा, पुरैनी गांव जा रहे थे। हाटा कप्तानगंज रोड पर बाइक पर लेकर हरपुर बरवां स्थित हनुमान मंदिर के नजदीक पहुंचे। तभी सामने से रहे बाइक सवार रामकोला थाना क्षेत्र के अहिरौली कुसम्हीं निवासी जाहिद अली पुत्र इसराइल (35) की बाइक से टक्कर हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार जाहिद छिटकर सड़क पर गिर पड़े। उसी समय कप्तानगंज से हाटा की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जाहिद को रौंद दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
इस बीच ट्रक चालक वाहन सहित भाग निकला। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी मोतीचक ले गई। वहां हालत गंभीर बताकर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दोनों ग्राम विकास सचिव हेलमेट पहनें हुए थे, जबकि जाहिद बिना हेलमेट पहनें बाइक चला रहे थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस ट्रक और ड्राइवर की तलाश कर रही है। इस संबंध में एसएचओ कप्तानगंज अनिल उपाध्याय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।