फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A teenager was bitten by a snake, his relatives created a ruckus when he was not given treatment

Kushinagar News: किशोर को सांप ने डसा, इलाज नहीं मिलने पर तीमारदारों का हंगामा

Mon, 25 Aug 2025 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 25 Aug 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
A teenager was bitten by a snake, his relatives created a ruckus when he was not given treatment
तमकुहीराज। कस्बा स्थित सीएचसी में सांप काटने पर इलाज नहीं मिलने पर तीमारदारों ने हंगामा किया। शनिवार देर रात नगर पंचायत तमकुहीराज के वार्ड नंबर आठ फ़तेहबहादुर नगर के निवासी मंटू अंसारी (17) को सांप काट लिया। प्राथमिक उपचार के लिए परिजन पीड़ित युवक को सीएचसी तमकुहीराज लेकर पहुंचे, जहां कुछ दवा अस्पताल के बाहर से भी मंगाई गई।
विज्ञापन

लचर स्वास्थ्य सुविधाओं से परेशान परिजन लापरवाही का आरोप लगा हंगामा करने लगे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वॉयारल हो गया। नगर पंचायत के वार्ड नंबर आठ निवासी मुबारक़ अंसारी ने बताया सीएचसी में इलाज के लिए भाई को लेकर शनिवार रात गया था। अस्पताल में आवश्यक इंजेक्शन उपलब्ध नहीं था। बाहर से निजी मेडिकल स्टोर से खरीद कर लगाने के लिए दिया गया। सीएचसी तमकुहीराज अधीक्षक डॉ हिमांशु कुमार ने बताया अस्पताल में इलाज कराने वाले मरीजों के बेहतर इलाज व प्राइवेट दवा मांगने की मनाही है। मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed