फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A teenage girl was sexually exploited after being lured with the promise of marriage.

Kushinagar News: शादी का झांसा देकर किशोरी का यौन शोषण

Mon, 12 Jan 2026 01:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
A teenage girl was sexually exploited after being lured with the promise of marriage.
रामकोला। थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली किशोरी को शादी का झांसा देकर युवक ने कई बार यौन शोषण किया। किशोरी के दो बार गर्भवती होने पर उसने गर्भपात कराया। किशोरी के बालिग होने के बाद युवक शादी करने से मना कर दिया। पुलिस ने अब इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। रामकोला थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती दो साल पहले नाबालिग थी। आरोप है कि करीब दो वर्ष पूर्व उसकी मुलाकात पडरौना थाना क्षेत्र के अमया फार्म निवासी राजन मौर्या और उसकी मां इमरावती से हुई थी। दोनों ने उस समय किशोरी के माता-पिता से शादी की बात तय की, लेकिन उम्र कम होने के कारण शादी को दो साल के लिए टाल दिया गया।
विज्ञापन

इस दौरान राजन और उसके परिवार के अन्य सदस्य लड़की के घर आते-जाते रहे। युवक किशोरी का इस बीच में कई बार यौन शोषण किया। इस दौरान दो बार किशोरी गर्भवती हुई, लेकिन आरोपी युवक ने दवा देकर गर्भपात करा दिया। युवक शादी करने से मना कर दिया। युवती की तहरीर पर पुलिस ने राजन मौर्या, उसकी मां इमरावती, बहन पूनम और पिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष धनवीर सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना किया की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed