{"_id":"69dd4be2e46a162aa500c545","slug":"a-strategy-was-formulated-for-the-nagar-panchayat-chairperson-by-election-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-158049-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: नगर पंचायत अध्यक्ष उपचुनाव की रणनीति बनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: नगर पंचायत अध्यक्ष उपचुनाव की रणनीति बनाई
Tue, 14 Apr 2026 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 14 Apr 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
फाजिलनगर। पार्टी कार्यालय परिसर में सोमवार को भाजपा की बैठक हुई। नगर पंचायत अध्यक्ष उपचुनाव की रणनीति बनाई गई। जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ चुनाव में जुट जाएं। भाजपा की नीतियों और सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाना ही जीत की कुंजी है। फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र कुमार कुशवाहा ने कहा कि कस्बा में भाजपा की मजबूत पकड़ है। कार्यकर्ताओं की मेहनत से पार्टी निश्चित रूप से विजय हासिल करेगी। उन्होंने सभी से एकजुट होकर पूरे मनोयोग से चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया। बैठक के पशुपतिनाथ जायसवाल, सुरेंद्र सिंह, कन्हैया शर्मा, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजय राय, रामबृक्ष गिरी, सुरेंद्र सिंह कुशवाहा आदि ने संबोधित किया। बैठक की अध्यक्षता राणा प्रताप सिंह और संचालन अखिलेश शुक्ला ने किया। अंत में सुनीता शाही ने सभी के प्रति आभार जताया।
इस दौरान सभासद विजय शंकर तिवारी, ओमप्रकाश गुप्ता, कमलेश वर्मा, रामसेवक सिंह, धीरज वर्मा, दिव्यांशी जीत शाही, अमलेश तिवारी, मुकुल तिवारी, नंदकिशोर पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस दौरान सभासद विजय शंकर तिवारी, ओमप्रकाश गुप्ता, कमलेश वर्मा, रामसेवक सिंह, धीरज वर्मा, दिव्यांशी जीत शाही, अमलेश तिवारी, मुकुल तिवारी, नंदकिशोर पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन