Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A splash of relief after a long wait, pre-monsoon begins with a breeze

Kushinagar News: लंबे इंतजार के बाद राहत की फुहार, हवा के साथ प्री-मानसून का आगाज

Thu, 27 Jun 2024 02:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
A splash of relief after a long wait, pre-monsoon begins with a breeze
- जिले में हुई 16.50 एमएम बारिश, फिर भी सामान्य से .5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा तापमान
विज्ञापन

- प्री-मानसून की शुुरुआत होने के बाद धान की बुआई में जुटे किसान

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। माहभर से भीषण गर्मी झेल रहे शहरवासियों को बुधवार की सुबह प्री-मानसून की पहली बारिश ने राहत पहुंचाई। गरज, चमक व तेज हवा के साथ बादल घिरे और करीब आधे घंटे तक तेज बारिश हुई। दोपहर करीब एक बजे तक हुई रुक-रुक कर हल्की, तेज बारिश होती रही। बारिश होने के बाद किसानों के चेहरे खिल गए, वे धान की बुआई में जुट गए। मौसम विभाग की मानें तो जिले में अभी एक से दो दिन के भीतर मानसून दस्तक दे सकता है। मानसून आने के बाद जिले में झमाझम बारिश होगी।
प्री-मानसून के आगाज से महज एक दिन पहले मंगलवार को लोग उमस भरी गर्मी से उबल गए थे। रात का तापमान अधिक होने के नाते घर में लगे कूलर और पंखों की हवा भी रात नहीं दे रही थी। दो माह में कई बार बादल मंडराए, कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हुई, लेकिन उच्च वायुदाब का क्षेत्र होने की वजह से अनुकूल माहौल नहीं बन सका। लोग भीषण गर्मी का प्रकोप सहते रहे। अस्पतालों में डायरिया, त्वचा, लू के संदिग्ध लक्षणों वाले मरीजों की कतार लग रही है। कमोवेश यही स्थिति मंगलवार की रात तक रही, लेकिन बुधवार की सुबह करीब पांच बजे के बाद मौसम का मिजाज बदलने लगा। सुबह साढ़े नौ बजे के बाद हवा चली और कुछ देर बाद बूंदाबांदी शुरू हो गई।
विज्ञापन

चंद पलों में घने बादल घिरे और तेज बारिश का शुरू हो गई। मौसम विभाग ने तीन दिन तक मौसम अनुकूल बने रहने पर हल्की, तेज बारिश होने और तापमान में गिरावट का पूर्वानुमान जताया है। बारिश होने के बाद मौसम का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दिन जिले में 16.50 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश होने के बाद भी मौसम का तापमान सामान्य से .5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा, जिससे बारिश बंद होते ही शाम करीब पांच बजे के बार उमस भरी गर्मी शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्मीगंज प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में बुधवार को दिन भर रुक-रुक कर बारिश होती रही। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बारिश होने के बाद क्षेत्र के लालाछपरा, धोधरही, खोटही, पगार, रामपुर भाठ आदि गांव में किसानों ने धान की रोपाई शुरू कर दी। रामप्रीत गुप्ता, झगरू यादव, सिंहासन चौधरी, मनोज चौधरी, मदन राजभर, कन्हैया मौर्य, सुरेंद्र मौर्य आदि किसानों ने बताया कि बारिश होने से खेत में कुछ नमी आई है। इससे गन्ना, मक्का, सब्जी आदि फसलों को लाभ पहुंचेगा।

000000


एक-दो दिन में जिले में दस्तक देगा मानसून

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बुधवार से प्री-मानसून की बारिश का आगाज हो गया है। बृहस्पतिवार को भी हल्के, घने बादल भी मंडराएंगे। मानसून बिहार के पश्चिमी चंपारण तक आ चुकी है। एक-दो दिन में जिले में भी मानसून दस्तक देगा। इसके बाद दो से तीन दिनों तक जिले में झमाझम बारिश होगी। बुधवार को बारिश होने के बाद भी मौसम का अधिकतम तापमान सामान्य से .5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा है। इसके चलते लोगों को उमस भरी गर्मी महसूस रही है। जिले में मानसून सक्रिय होते ही उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी।

- श्रुति वी. सिंह, मौसम विज्ञानी, कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया, कुशीनगर।

00000000

किसानों के लिए बेहद खास है बारिश
जिला कृषि अधिकारी डॉ. मेनका ने बताया कि बुधवार को जिले में हुई बारिश किसानों के लिए बेहद खास है। बारिश के बाद खेती में आ गई है। जिन किसानों के धान की नर्सरी तैयार है वे खेत की सही से जुताई कर धान की रोपाई कर दें। जिला गन्ना अधिकारी दिलीप सौनी ने बताया कि बारिश होने के बाद गन्ने की बढ़वार तेज होगी। बारिश होने के बाद गन्ना किसान प्रति हेक्टेयर खेत में बाेरी यूरिया का छिड़काव कर सकते हैं।


00000000
बारिश के बाद उमस भरी गर्मी पड़ने से वायरल फीवर हो सकता है। बरसात के मौसम में टायफाइड, मलेरिया जैसी बीमारियां होने की अधिक संभावना रहती है। इससे बचाव के लिए लोगों को पौष्टिक और ताजा भोजन का सेवन करना चाहिए। बारिश होने के बाद अचानक धूप होने पर बाहर न निकलें। बारिश के बाद हुए धूप से बचाव का ख्याल रखें। स्वास्थ्य संबंधित परेशानी महसूस होने पर डॉक्टर से सलाह देकर दवा का सेवन करें।

- डॉ. संजीव सुमन, चिकित्सा प्रभारी, पुरुष एवं नेत्र चिकित्सालय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed