फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   a shopkeeoer shot

कुशीनगर में गोली चलने का मामला

Tue, 24 Sep 2019 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
a shopkeeoer shot
गोली लगने से घायल दुकानदार । - फोटो : KUSHINAGAR
चाय विक्रेता को बदमाशों ने मारी गोली, हालत नाजुक
विज्ञापन

कुशीनगर के इंडो जापान मंदिर के सामने का मामला
शाम सात बजे की है घटना, एसपी ने मौके का निरीक्षण किया
अमर उजाला ब्यूरो
कसया। सोमवार की देर शाम कुशीनगर के श्रीलंका मंदिर के सामने रेस्टोरेंट चलाने वाले व्यक्ति को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। घायल चाय विक्रेता को कसया सीएचसी से मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है। मंदिर एरिया के शांत क्षेत्र में फायरिंग की घटना से सनसनी फैल गई। एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी ली और एसओ को जरूरी निर्देश दिए।

कुशीनगर नगर पालिका के बुद्ध नगरी वार्ड निवासी जितेंद्र कुमार मद्धेशिया उर्फ जीतू (40) पुत्र छेदी गुप्ता कुशीनगर मंदिर रोड पर श्रीलंका मंदिर के सामने कई वर्षो से रेस्टोरेंट चलता है। सोमवार की शाम को वह अपने रेस्टोरेंट में बैठा था। दो बदमाश बाइक से वहां पहुंचे और चाय का ऑर्डर दिए। जीतू चाय उनके टेबल पर रखकर पीछे जाने लगा तभी एक बदमाश ने असलहा निकालकर जीतू के बाएं कनपट्टी पर लगा दिया। जीतू पीछे मुड़ा तभी बदमाश ने फायर कर दिए। गोली जीतू का कान छेदती हुई बाहर निकल गई। इसके बाद बदमाश बाइक लेकर रामाभार स्तूप होते हुए भाग निकले। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। मौके पर कुशीनगर पुलिस चौकी के सिपाही भी पहुंचे और जीतू को सीएचसी लाया गया। जहां से डॉक्टर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। प्रभारी एसओ जितेंद्र सिंह ने बताया की घटना की छानबीन की जा रही है। परिजनों को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है। बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। एसपी विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि अभी मामले में शुरुआती जानकारी जुटाई जा रही है। बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम सक्रिय की गई है। जल्दी ही अपराधियों को पकड़कर मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed