{"_id":"692c9e8948a91dd87f063cfc","slug":"a-sand-laden-dumper-overturned-leaving-the-driver-stranded-for-two-hours-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-149881-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बालू लदा डंपर पलटा, दो घंटे तक फंसा रहा चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बालू लदा डंपर पलटा, दो घंटे तक फंसा रहा चालक
Mon, 01 Dec 2025 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 01 Dec 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
कसया। नगर के देवरिया मार्ग पर बन रहे बाईपास पर रविवार की भोर में बालू लदी डंपर सिसवा महंथ के समीप अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन हाईवे के किनारे गड्ढे में पलट गई। इसमे चालक दो घंटे तक फंसा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से गाड़ी को सीधा कराया। इसके बाद घायल चालक को निकाला जा सका। पुलिस ने उसे सीएचसी भेजा,जहां इलाज हुआ।
कसया में जाम की समस्या को देखते हुए नगर के बाहर से रिंग रोड का निर्माण कराया जा रहा है। गोरखपुर मार्ग के पकवाइनार से सिसवा महंथ होते हुए गोपालगढ़ को जोड़ने वाली निर्माणाधीन बाईपास सड़क पर डंपर चालक रामनरेश निवासी हिरनापुर थाना कसया रविवार को भोर में करीब पांच बजे लाल बालू ढुलाई का कार्य कर रहे थे। सिसवा महंथ के समीप डंपर अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पेड़ से टकराने के बाद गन्ने के खेत में पलट गई।