Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A rocket took flight from a CanSat launchpad sent aloft by a drone.

Kushinagar News: ड्रोन से ऊपर भेजे गए कैनसैट लॉन्चपैड से रॉकेट ने भरी उड़ान

Wed, 04 Nov 2026 02:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
A rocket took flight from a CanSat launchpad sent aloft by a drone.
गुरवलिया बाजार (कुशीनगर)। गंडक की रेत पर चार दिनों तक आसमान की ओर उठते रॉकेट, ड्रोन की मदद से एक हजार मीटर की ऊंचाई तक पहुंचते उपग्रह और उनके साथ खुलते पैराशूट भी आकर्षण का केंद्र बने रहे। करीब एक महीने पहले तक बाढ़ के पानी से जूझ रहे पिपराघाट-जंगलीपट्टी के दियारे में विज्ञान की ऐसी हलचल शुरू हुई कि खेतों और बांधों से लेकर चाय की दुकानों तक चर्चा का विषय बदल गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान चार दिनों तक कहीं ड्रोन से कैनसैट लॉन्च किए जा रहे थे तो कहीं लॉन्चपैड पर तैयार रॉकेट आसमान की ओर उड़ान भर रहे थे। जमीन पर बने ग्राउंड स्टेशन की स्क्रीन पर उड़ान से जुड़े आंकड़े लगातार बदल रहे थे। पूरा दृश्य किसी वैज्ञानिक प्रयोगशाला जैसा नजर आ रहा था।
विज्ञापन

इन-स्पेस मॉडल रॉकेट्री और कैनसैट इंडिया स्टूडेंट प्रतियोगिता का समापन हो गया। इस दौरान देश के अलग-अलग राज्यों से आए विद्यार्थियों ने अपने तकनीकी प्रयोगों का प्रदर्शन किया। दोनों प्रतियोगिताओं की प्रक्रिया अलग-अलग रही। कैनसैट यानी कैन के आकार के छोटे उपग्रह को ड्रोन की मदद से ऊंचाई तक पहुंचाया गया, जबकि मॉडल रॉकेट को लॉन्चपैड से प्रक्षेपित किया गया। इन प्रयोगों के दौरान लगे सेंसर से मिलने वाले आंकड़े टेलीमेट्री के माध्यम से ग्राउंड स्टेशन तक पहुंचते रहे। विद्यार्थी स्क्रीन पर ऊंचाई, गति, तापमान, दबाव और लोकेशन जैसे आंकड़ों को देखते और उनका विश्लेषण करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed