{"_id":"6564e488841bcaaaad09ad44","slug":"a-relatives-young-man-died-after-being-hit-by-a-truck-laden-with-sand-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1014-8368-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: रिश्तेदारी में आए युवक की बालू लदे ट्रक की चपेट में आने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: रिश्तेदारी में आए युवक की बालू लदे ट्रक की चपेट में आने से मौत
विज्ञापन
- खड्डा-नेबुआ मार्ग पर मठिया गांव के पास हुई दुर्घटना, विशुनपुरा गांव के निवासी थे अरविंद यादव
संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। खड्डा-नेबुआ मार्ग पर स्थित मठिया गांव के पास सोमवार को सुबह करीब सात बजे एक युवक बालू लदे ट्रक की चपेट में आ गया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की जानकारी होने के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
बताया जा रहा है कि खड्डा थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव निवासी अरविंद यादव (32) इसी थाना क्षेत्र के मठिया गांव में रिश्तेदारी में आए थे। सोमवार सुबह लगभग सात बजे गांव के चौराहे पर पैदल जा रहे थे, तभी खड्डा की ओर जा रहा मौरंग लदे ट्रक की चपेट में आ गए। इस वजह से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक घटनास्थल पर ट्रक छोड़कर भाग गया। सड़क पर हुई इस दुर्घटना के बाद भीड़ जुट गई।
पुलिस ने शव व ट्रक कब्जे में ले लिया। पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी है। सूचना मिलने पर पहुंची अरविंद की पत्नी सुनिता का रो-रोकर बुरा हाल था। इनके तीन वर्ष व दो वर्ष के दो बच्चे हैं।