{"_id":"696fe4f172e6092e69074086","slug":"a-protest-was-held-to-demand-the-cleaning-of-drains-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-153146-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: नालियों की सफाई के लिए किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: नालियों की सफाई के लिए किया प्रदर्शन
Wed, 21 Jan 2026 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 21 Jan 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
उजारनाथ। क्षेत्र के चंद्रौटा गांव के लोगों ने मंगलवार को गांव में प्रदर्शन किया। लोगों ने गांव की नालियों की सफाई कराने की मांग की। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने चेताया कि यदि उनकी मांग शीघ्र पूरा नहीं हुई तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि गांव में बनी नालियाें की समय पर सफाई नहीं होती है। इसके चलते नालियां ओवरफ्लो हो गई हैं। इससे नाली का पानी सड़क पर पसरा रहता है, जिससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी होने के साथ आसपास रहने वाले लोगों में जलजनित बीमारी होने की आशंका बनी रहती है। इस दौरान अब्दुल अंसारी, अमरुद्दीन, सगीर अंसारी, फैयाज अंसारी, रहमुद्दीन, रसीद अंसारी आदि मौजूद रहे।