फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A pillar of the bridge built on the drain is damaged, demand for repair

Kushinagar News: ड्रेन पर बने पुल का एक पिलर क्षतिग्रस्त, मरम्मत की मांग

Tue, 03 Jun 2025 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 03 Jun 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
A pillar of the bridge built on the drain is damaged, demand for repair
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिपरा कनक। हसनपुरा गांव जाने वाली मार्ग स्थित पांडेय पट्टी के पास ड्रेन पर बना पुल का एक पिलर क्षतिग्रस्त हो गया है। भारी वाहन गुजरने पर पुल में कंपन होता है। इससे क्षेत्र के लोगों ने दुर्घटना की आशंका जताते हुए क्षतिग्रस्त पिलर की मरम्मत कराने की मांग की है।
क्षेत्र के जियाउल रहमान, सतीश यादव, कामोद कुमार, जय नरेंद्र यादव, हरीश कुशवाहा, रउफ वारसी, तंजीर अहमद आदि का कहना है कि ड्रेन पर बने पुल से जोगिया, करमहा, नरहवा, अमवा महंथ, मठिया आदि गांव के लोग हसनपुरा होते हुए पिपरा कनक, करजहा, मीरबिहार, बरइपट्टी आदि गांव जाते हैं। इसी रास्ते गांव के लोग खेती करने भी जाते हैं। ड्रेन पर करीब पांच वर्ष पहले बने पुल का बीच का पाया क्षतिग्रस्त हो गया। जब भी कोई भारी वाहन पुल से गुजरता है तो उसमें कंपन होने लगता है।
विज्ञापन

इससे देख गांव के लोगों में दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। इसकी मरम्मत के लिए कई बार मांग की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस संबंध में बाढ़ खंड के अवर अभियंता रमेश यादव ने बताया कि उनका विभाग केवल ड्रेन की सफाई करता है। निर्माण कार्य जिम्मेदारी उनकी नही है। इसकी सूचना संबंधित विभाग को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed