{"_id":"68682b5718b1e7b9970ff846","slug":"a-moving-car-caught-fire-people-saved-their-lives-by-jumping-out-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-140906-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: चलती कार में लगी आग, लोगों ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: चलती कार में लगी आग, लोगों ने कूदकर बचाई जान
Sat, 05 Jul 2025 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 05 Jul 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
हाटा। कोतवाली क्षेत्र के यूनियन चौराहे पर शुक्रवार की शाम करीब सात बजे चलती कार में आग लग गई। एनएच पर आग देख मौके पर अफरा-तफरी मच गया। कार सवार लोगों ने कार से कूदकर किसी तरह जान बचाए। कार में लगे देख आसपास के लोगों ने तत्पराता दिखाई और काफी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाए। हाटा कोतवाली के सकरौली गांव निवासी बलराम सिंह कार से शुक्रवार की शाम करीब सात बजे गोरखपुर से वापस घर आ रहे थे। कार उनका चालक चला रहा था। अभी वे शहर स्थित यूनियन चौराहे के पास पहुंचे ही थे कि कार से अचानक धुआं निकलने लगा। कार सवार लोग अभी कुछ समझ पाते तब तक कार के अगले हिस्से से आग की लपटें निकलने लगी। इसे देख कार सवार लोग कार सड़क के किनारे खड़ी कर किसी तरह उसमें से कूदकर अपनी जान बचाए।
आग का गोला बने कार को देख आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने में जुट गए। काफी देर मशक्कत के बाद लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाए। गनीमत रहा कि किसी तरह की जनहानी नहीं हुई।
विज्ञापन
आग का गोला बने कार को देख आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने में जुट गए। काफी देर मशक्कत के बाद लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाए। गनीमत रहा कि किसी तरह की जनहानी नहीं हुई।
विज्ञापन