फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A middle-aged man injured in a fight died during treatment, leading to unrest.

Kushinagar News: मारपीट में घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत, हंगामा

Fri, 19 Dec 2025 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 19 Dec 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
A middle-aged man injured in a fight died during treatment, leading to unrest.
बोदरवार। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम भड़सर खास में पाइप टूटने के विवाद में मारपीट से घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित परिजनों ने शव का दाह संस्कार करने से इनकार कर दिया। पुलिस ने एक आरोपी महिला को हिरासत में लिया है, जबकि मुख्य आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन



घटना शनिवार की शाम की है। मृतक विक्रम मद्धेशिया (करीब 55 वर्ष) की छोटी बेटी संजू ठेला लेकर घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में सुभाष गोंड के घर की छत से पानी निकालने के लिए लगे पाइप से ठेला टकरा गया, जिससे पाइप टूट गया। इसे लेकर सुभाष गोंड ने आपत्ति जताई और बात बढ़ते-बढ़ते विवाद में बदल गई।
विज्ञापन




परिजनों के मुताबिक, सुभाष गोंड ने विक्रम मद्धेशिया उर्फ लग्घड से गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। संजू का आरोप है कि उसके पिता नया पाइप लगाने की बात कह रहे थे, लेकिन सुभाष नहीं माने और उन्हें दीवार से पटकते हुए जमीन पर गिरा दिया। इस दौरान सिर में गंभीर चोट आई और दिमाग की नस फट गई। घायल विक्रम को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराया गया, जहां पांच दिन बाद बुधवार रात उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




मृतक की पत्नी सुभावती देवी ने घटना के दिन ही सुभाष गोंड और उसकी पत्नी कमला देवी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज तो किया, लेकिन आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की।

बृहस्पतिवार शाम जब परिजन शव लेकर पैतृक गांव पहुंचे तो गांव में भारी भीड़ जुट गई। इस संबंध में बोदरवार चौकी प्रभारी शनि जावला ने बताया कि सुभावती देवी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज है। मुख्य आरोपी सुभाष गोंड की तलाश की जा रही है, जबकि दूसरी आरोपी उसकी पत्नी कमला देवी को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed