{"_id":"690bb0e0d8579f51f608c176","slug":"a-march-was-taken-out-on-unity-day-a-pledge-was-taken-for-unity-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-148430-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: एकता दिवस पर निकली पदयात्रा, एकता का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: एकता दिवस पर निकली पदयात्रा, एकता का लिया संकल्प
विज्ञापन
पडरौना। नगर में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर बुधवार को रन फॉर यूनिटी पदयात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पदयात्रा सुभाष चौक से प्रारंभ होकर तिलक चौक तक निकाली गई। इसमें सैकड़ों वॉलंटियर्स और आम जन मानस ने बढ़-चढ़ के हिस्सा लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। इस दौरान महात्मा गांधी, बीआर आंबेडकर, सुभाष चंद्र बोस, सहित कोतवाली रोड पर स्थापित विभिन्न महापुरुषों के अलावा तिलक चौक स्थित बालगंगाधर तिलक के प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। पालिकाध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा कि आज का दिन हमें देश की एकता और संकल्प की भावना को सशक्त करने का अवसर प्रदान करता है। कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों को एकता की शपथ भी दिलाई गई।
इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री सुदर्शन पाल, अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष बुलबुल जायसवाल, रिंकी सिंह, रितिका गुप्ता, सुहानी सिंह, प्रीति शर्मा, सलोनी पांडेय, आशुतोष सिंह आदि मौजूद रहे।