{"_id":"617840e61f747e133b18bb2c","slug":"a-man-was-died-sink-in-pond-kushinagar-news-gkp4143406196","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल आए व्यक्ति की पोखरे में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल आए व्यक्ति की पोखरे में डूबने से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ससुराल आए व्यक्ति की पोखरे में डूबने से मौत
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के डोमबरवा गांव में अपनी ससुराल आए थे श्रवण साहनी
संवाद न्यूज एजेंसी
बोदरवार। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के डोमबरवा गांव में अपनी ससुराल आए गोरखपुर जिले के पिपराइच थाना क्षेत्र के अंतर्गत सरंडा गांव के निवासी 48 वर्षीय एक व्यक्ति की मंगलवार को पोखरे में डूबने से मौत हो गई। वह सोमवार को अपनी ससुराल आए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र ने पोखरे में डूबने से मौत की आशंका जताई है।
पिपराइच क्षेत्र के सरंडा गांव के निवासी श्रवण निषाद (48) कप्तानगंज क्षेत्र के डोमबरवा गांव में बासुदेव साहनी के घर अपनी ससुराल आए थे। रात में खाना खाकर सो गए थे। परिजनों के मुताबिक मंगलवार की सुबह वह गांव के बाहर शौच के लिए गए थे। सुबह गांव के लोग जब पोखरे की तरफ गए तो किसी ने तालाब में शव देखकर शोर मचाया। उसके बाद वहां भीड़ जुट गई। ससुराल के लोगों ने उनकी पहचान की। सूचना पर पहुंचे कप्तानगंज थाने की पुलिस ने शव को पोखरे से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में एसओ संजय सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया पोखरे में डूबने से उस व्यक्ति की मौत की आशंका जताई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल पाएगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।