{"_id":"6967f5f0efffd21c05005f36","slug":"a-man-was-defrauded-of-one-lakh-rupees-on-the-pretext-of-increasing-his-credit-card-limit-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-152796-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: क्रेडिट काॅर्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर एक लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: क्रेडिट काॅर्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर एक लाख की ठगी
Thu, 15 Jan 2026 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 15 Jan 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। क्रेडिट कार्ड के लिमिट को बढ़ाने के नाम पर ओटीपी पूछ कर साइबर ठग ने एक व्यक्ति के बचत खाते से दो बार में करीब 1.08 लाख रुपये निकाल लिया और मोबाइल बंद कर लिया। पीड़ित ने तत्काल बैंक से संपर्क किया लेकिन पता चला कि यह धन किसी ठग ने निकाला है।
तुर्कपट्टी के गांव पिपरा रज्जब निवासी आलमगीर अंसारी के मोबाइल पर 28 अगस्त को फोन आया कि आपका बचत खाता एसिक्स बैंक में है। उस पर क्रेडिट कार्ड जारी है। आपका लेनदेन बहुत अच्छा है। बैंक ने निर्णय लिया है कि आपके क्रेडिट कार्ड का लिमिट बढ़ा दिया जाए। इसके बाद उस व्यक्ति ने कुछ निजी जानकारी भी बताई।
इससे उस पर विश्वास हो गया कि वह बैंककर्मी ही है, लेकिन वह मोबाइल पर एक ओटीपी भेजा और उसे उसने पूछा। आलमगीर ने जैसे ही ओटीपी बताया उसके क्रेडिट कार्ड से 50 हजार व खाते से 50,884 निकलने का मैसेज मोबाइल पर आया। दोबारा उस नंबर से संपर्क किया तो वह मोबाइल बंद मिला।
विज्ञापन
इसके बाद उसे समझ आया कि उनके साथ ठगी की घटना हो गई है। ठगी के समय आलमगीर विदेश में था। अब घर लौटा है। उसकी तहरीर पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी है। थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना किया जा रहा है।