फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A man injured in a fight dies, family members stage protest by keeping the body

Kushinagar News: मारपीट में घायल की मौत, परिजनों ने शव रखकर किया प्रदर्शन

Sun, 23 Nov 2025 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 23 Nov 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
A man injured in a fight dies, family members stage protest by keeping the body
खड्डा। गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली के चालक व सहयोगियों तथा स्कूटी सवार में हुई मारपीट में घायल खडडा कस्बा निवासी तैयब अंसारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। दरवाजे पर शव रखकर परिजनों ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार हुआ। खडडा नगर पंचायत के आजाद नगर मोहल्ला निवासी 48 वर्षीय तैयब अंसारी 18 नवंबर को अपने चचेरे भाई के साथ सोहरौना गए थे। इसी दौरान गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली ने ठोकर मार दिया। इस दौरान टैक्टर चालक और तैयब अंसारी में विवाद हो गया। ट्रैक्टर चालक अपने सहयोगियों को बुलाकर मारपीट किया। रान घायल तैयब की इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई।
विज्ञापन

मारपीट के मामले में तैयब के पिता ने चार अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस इसमे मारपीट का केस दर्ज किया था। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस इस मामले में गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज किया है। इंस्पेक्टर गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि मारपीट के मुकदमें धारा बढ़ा दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed