{"_id":"6495efe1d1f5ce11180563d6","slug":"a-man-fell-from-roof-died-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-447-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: छत से गिरे व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: छत से गिरे व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत
Sat, 24 Jun 2023 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 24 Jun 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मंसाछापर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के गंभीरिया बुजुर्ग निवासी 35 वर्षीय एक युवक दो दिन पहले छत से गिरकर घायल हो गए थे। इलाज के दौरान बृहस्पतिवार की देर रात लखनऊ में उनकी मौत हो गई। शुक्रवार को युवक का शव घर पहुंचा तो परिजनों में चीख-पुकार मच गई है। कुछ देर बाद परिजनों ने क्षेत्र के बांसी नदी घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया।
गंभीरिया बुजुर्ग निवासी कमलेश (35) बुधवार रात में छत पर सोए थे। उसी दौरान किसी वजह से वे छत से नीचे गिर गए। गंभीर रूप से घायल होने पर परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां उनकी हालत में सुधार नहीं होने पर डाॅक्टर उन्हें लखनऊ केजीएमसी रेफर कर दिया, जहां बृहस्पतिवार की देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।