{"_id":"6457f8ba75033380500aad94","slug":"a-man-beaten-wife-molestated-kushinagar-news-c-7-1-156078-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: घर में घुसकर पीटा, पत्नी को किया निर्वस्त्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: घर में घुसकर पीटा, पत्नी को किया निर्वस्त्र
Mon, 08 May 2023 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 08 May 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पटहेरवा। क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने गांव के ही एक व्यक्ति पर उनके घर में घुसकर मारपीट करने और पत्नी को निर्वस्त्र करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस आरोपी समेत पांच लोगों पर केस दर्ज आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।
पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते 27 अप्रैल की शाम करीब छह बजे कसया से घर जा रहे थे। इसी दौरान गांव के एक व्यक्ति अपने दो बेटों के साथ रास्ते में रोक कर लाठी-डंडे से मारने लगा। किसी तरह वहां से भागकर घर में घुसे तो आरोपियों ने घर में घुसकर उन्हें मार-पीटकर घायल कर दिया।
वहां बचाने पहुंची पत्नी को भी आरोपियों ने मारपीट कर निर्वस्त्र कर दिया। मारपीट के दौरान परिवार के लोगों का शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी भाग गए। इसके बाद इलाज कराने सीएचसी गए। वहां डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज करवाया।
विज्ञापन
इस संबंध में एसओ अनिल उपाध्याय ने बताया कि मामले में पीड़ित की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।