फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A list of top 10 criminals will be made, instructions will be given to stop liquor and animal smuggling

Kushinagar News: टाॅप-10 बदमाशों की बनेगी सूची, शराब और पशु तस्करी पर लगाम लगाने के निर्देश

Wed, 18 Dec 2024 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 18 Dec 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
A list of top 10 criminals will be made, instructions will be given to stop liquor and animal smuggling
पडरौना। पुलिस कार्यालय सभागार में मंगलवार की शाम छह बजे से मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें एसपी ने 22 बिंदुओं पर समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने थानावार माफिया व बदमाशों की सूची तैयार कर अभियान चलाते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके अलावा महिला अपराध (अपहरण) की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

साथ ही धर्म परिर्वतन में महिला संबंधी अपराधों की समीक्षा करते हुए एसपी ने जिम्मेदार अफसरों को निर्देशित किया। गोष्ठी की शुरुआत में विभिन्न थानों से आये पुलिस कर्मियों का सैनिक सम्मेलन किया गया। इसमें पूर्व में बतायी गयी समस्याओं के निराकरण की जानकारी ली गई। सभी थाना प्रभारियों को अपने अधीनस्थों से प्रतिदिन वार्ता कर उनकी समस्याओं का समाधान करने का निर्देश दिए गए। इसके बाद एसपी संतोष मिश्रा ने चोरी की घटनाओं व चोरों व अपराधियों के सत्यापन की कार्रवाई की समीक्षा की। उन्होंने महिला अपराध (अपहरण) की समीक्षा करते हुए बरामदगी के लिए आवश्यक निर्देश दिया। धर्म परिर्वतन में महिला संबंधी अपराधों की समीक्षा की गई। अक्तूबर व नवंबर में आईजीआरएस में प्राप्त सभी प्रार्थना पत्रों का फीड बैक लेने के बाद असंतुष्ट प्रार्थना पत्रों में कार्रवाई की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि सभी सीओ अपने कार्यालय में रजिस्टर नंबर चार में लिखने व पर्यवेक्षण के लिए कितने केस डायरी मिले और कितने नहीं मिले का जिक्र करें। सीओ कार्यालय से न्यायालय में दाखिला के लिए शेष सीएस-एफआर का थानावार विवरण दर्ज करें। एसपी ने मॉनिटरिंग सेल में पैरवी के लिए लंबित अभियोगों, जेल में निरुद्ध कैदियों के बेल निरस्तीकरण की प्रभावी पैरवी करने, थानावार टॉप टेन अपराधियों व माफियाओं की सूची तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिले में पशु तस्करी, शराब तस्करी पर पूरी तरह से रोक लगाने की दिशा में काम करें। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करें और आवश्यकता पड़ने पर वाहन को सीज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed