फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   a journalist shoot himself

पत्रकार ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी

Sun, 27 Dec 2020 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
a journalist shoot himself
पत्रकार सुनील तिवारी की फ़ाइल फ़ोटो। - फोटो : KUSHINAGAR
पत्रकार ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी
विज्ञापन

लंबे समय से पत्रकारिता से जुड़े थे रतनवा गांव के सुनील तिवारी
वर्तमान में एक स्थानीय न्यूज पोर्टल में काम कर रहे थे
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कोतवाली क्षेत्र के रतनवा गांव के एक पत्रकार ने रविवार को सुबह घर में अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह कुछ दिनों से डिप्रेशन में थे। रविवार को भी परिवार में कुछ कहासुनी हुई, जिसके बाद उन्होंने खुदकुशी कर ली। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन में जुट गई।

कोतवाल अनुज कुमार सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में पूछताछ में पता चला है कि पडरौना कोतवाली क्षेत्र के रतनवा गांव के निवासी 45 वर्षीय सुनील तिवारी पुत्र श्रीकांत तिवारी की रविवार की सुबह करीब दस बजे परिवार के लोगों से कुछ कहासुनी हो गई। इसके बाद उन्होंने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से सिर में गोली मार ली, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसके बाद उनके परिवार में चीत्कार मच गई। बताया जा रहा है कि कुछ माह पहले बीमारी से बेटे की मौत और अन्य पारिवारिक कारणों से भी वह परेशान थे। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। कोतवाल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर उनके घरवालों को सौंप दिया गया है। सुनील तिवारी मौजूदा समय में एक न्यूज पोर्टल से जुड़ेे थे, जबकि इससे पूर्व लंबे समय तक एक दैनिक समाचार पत्र से जुड़े रहे। इस तरह उनकी खुदकुशी करने की खबर सुनकर सगे-संबंधियों और पत्रकारों में शोक छा गया। अनेक लोगों ने पहुंचकर शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed