फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A jam was created by placing the dead body, altercation with the police

Kushinagar News: शव रखकर लगाया जाम...पुलिस से नोकझोंक

Fri, 24 Oct 2025 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 24 Oct 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
A jam was created by placing the dead body, altercation with the police
सलीम के शव पहुंचने के बाद कसया सेवरही मुख्य जिला मार्ग मठिया के पास जाम करते आक्रोशित लोग।स्रोत
गुरवलिया बाजार। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के मठिया गांव निवासी सलीम की हत्या से आक्रोशित लोगों ने बृहस्पतिवार की शाम को शव रखकर सड़क जाम कर दिया। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करने लगे।
विज्ञापन

जाम की सूचना पर कई थानों की पुलिस पहुंच गई। जाम खुलवाने के लिए पुलिस और परिजनों से नोकझोंक हो गई। कार्रवाई के आश्वासन पर करीब शाम सात बजे जाम खत्म हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है, बिसरा प्रिजर्व कर लिया गया है।
विज्ञापन

तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के मठिया गांव निवासी सलीम के छोटे बेटे से बुधवार की शाम को गांव के चौराहा पर कुछ लोगों से विवाद हो गया था। इसकी जानकारी होने पर सलीम और उनके बड़े बेटे नवी के साथ उलाहना देने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान आरोपियों ने नवी के सिर पर चाकू से हमला कर दिया। पिता ने विरोध किया तो उनकी पिटाई कर हत्या कर दी। दो समुदाय का मामला होने के कारण गांव में तनाव बढ़ गया और पुलिस तैनात कर दी गई।
बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव एंबुलेंस से घर पहुंचा तो परिजन और गांव के लोग स्थानीय पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव रोक कर सड़क जाम कर दिया। इसके चलते कसया-तुर्कपट्टी मार्ग पर आवागमन ठप हो गया।
मौके पर थानाध्यक्ष कुबेरस्थान, महिला एसओ और अन्य थानों के पुलिसकर्मी पहुंचे और समझाने का प्रयास करने लगे लेकिन बांस बल्ली लगाकर 4.45 बजे से शाम 7 बजे तक तक मुख्य सड़क जाम रखा। इस बीच सपा नेता मोहम्मद इलियास अंसारी परिजनों को समझाते रहे लेकिन परिजन नहीं माने। पुलिस के समझाने के बाद परिजनों ने चार नामजद और नौ अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी।

वहीं सलीम का पोस्टमार्टम डॉक्टरों की दो टीम ने की। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। वहीं गांव में पुलिस तैनात रही। सीओ डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मुकदमे की कार्रवाई की जाएगी। चार लोगों को पुलिस हिरासत में ली है। बेवजह लोगों ने सड़क जाम किया था। उनको समझाकर जाम खत्म कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed