{"_id":"6261a0ae78c81e177f4181c5","slug":"a-handicaped-cricketer-met-to-governer-kushinagar-news-gkp434180978","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग क्रिक्रेटर ने की राज्यपाल से मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांग क्रिक्रेटर ने की राज्यपाल से मुलाकात
विज्ञापन
राज्यपाल आनन्दीवेंन पटेल से मुलाकात करते अन्तराष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी लव वर्मा।संव?
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिव्यांग क्रिक्रेटर ने की राज्यपाल से मुलाकात
दिव्यांग लव वर्मा को मुख्यमंत्री दे चुके हैं सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाड़ी का पुरस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
समउर बाजार। दिव्यांग क्रिकेटर लव वर्मा ने बृहस्पतिवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से राजभवन लखनऊ में मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल को स्मृति चिह्न भेंट करने के बाद अपनी क्रिकेट संबंधित रोजगार के लिए फाइल राज्यपाल के समक्ष रखी।
तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के बिहार बुजुर्ग गांव के निवासी लव वर्मा का नाम बीते दिनों तब चर्चा में आया था, जब प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाड़ी का पुरस्कार दिया था। कई वर्षों से रोजगार की तलाश में भटक रहे इस खिलाड़ी के नेतृत्व में वर्ष 2015 में एशिया कप में भारतीय टीम विजेता बनी थी। उस समय यह टीम के उप कप्तान थे। बीते 17 तारीख को राजभवन से बुलावा आने पर बृहस्पतिवार को लव वर्मा ने राज्यपाल से मुलाकात कर क्रिकेट में हासिल उपलब्धियों को दिखाया। लव वर्मा ने बताया कि राज्यपाल बहुत प्रसन्न हुईं और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने फाइल को रखते हुए सहयोग का पूरा भरोसा दिलाया। अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी लव वर्मा रोजगार के लिए लगभग आठ वर्षों से भटक रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मिलने का बहुत प्रयास किए लेकिन सफल नहीं हुए। इसके बाद लव वर्मा राज्यपाल से मिलने के लिए तीन माह पूर्व आवेदन किए थे।