फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A group of leopards seen on the roadside, villagers frightened

Kushinagar News: सड़क किनारे दिखा तेंदुओं का झुंड, सहमे ग्रामीण

Sun, 08 Oct 2023 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 08 Oct 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
A group of leopards seen on the roadside, villagers frightened
तेंदुए की मौजूदगी के बाद वन विभाग कर्मचारी भगाने की जुगत करते हुए ।
- खड्डा थाना क्षेत्र के चमरडीहा गांव के पास मिले पदचिह्न
विज्ञापन



खड्डा। थाना क्षेत्र के चमरडीहा गांव में शनिवार की देर रात सड़क किनारे तेंदुओं के झुंड का विचरण देख ग्रामीण सहम गए। ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम तेंदुए के पदचिह्नों को खोजने व पूरी रात सर्च ऑपरेशन में जुटी रही। वन क्षेत्राधिकारी ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है।

शनिवार की देर रात खड्डा थाना क्षेत्र के चमरडीहा गांव में जंगल से भटककर आए तेंदुओं के झुंड को देखकर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुनील यादव ने वन विभाग के डिप्टी रेंजर अमित तिवारी को सूचना दी। उन्होंने बताया कि दो-तीन की संख्या में तेंदुओं को गांव के रिहायशी इलाके से सटे पंचायत भवन की तरफ कई लोगों ने देखा।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे डिप्टी रेंजर अमित तिवारी और वन रक्षक इंद्रजीत यादव ने टीम के साथ ग्रामीणों को लेकर लाठी-डंडे व टाॅर्च लेकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। तेज आवाज करने वाले विशेष यंत्र से कई बार विस्फोट किया गया कि जानवर भाग जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण तेंदुए के खौफ से सहमे हुए हैं। डिप्टी रेंजर अमित तिवारी का कहना है कि टीम के साथ खोजबीन की गई, लेकिन तेंदुआ दिखाई नहीं दिया। पदचिह्न मिले हैं, लेकिन स्पष्ट नहीं हो रहा है कि तेंदुए का है या लकड़बग्घे का।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed