फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   a girl lost from madarasa

Kushinagar News: मदरसा में पढ़ने गई किशोरी लापता, अज्ञात पर अपहरण का केस

Sat, 24 Jun 2023 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 24 Jun 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
a girl lost from madarasa
पटहेरवा थाना क्षेत्र का मामला, भटकते हुए पहुंच गई है पश्चिम बंगाल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पटहेरवा। थाना क्षेत्र की एक ग्राम सभा स्थित मदरसे में पढ़ने जाने के लिए निकली किशोरी लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी कहीं पता न चल पाने के बाद किशोरी की मां ने पुलिस को तहरीर देकर करवाई की मांग की थी। पटहेरवा पुलिस मामले में अज्ञात के खिलाफ अपहरण की धारा में केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
पटहेरवा थाना के एक गांव की रहने वाली मां ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी 13 वर्षीय बेटी ग्रामसभा में ही स्थित एक मदरसे में पढ़ती है। वह प्रतिदिन की भांति 19 जून को मदरसा जाने के लिए सुबह करीब साढ़े छह बजे घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वह घर वापस नहीं आई। देर होते देखकर गांव में लोगों से पूछताछ की। साथ ही अपने सगे-संबंधियों से भी जानकारी ली, फिर भी कहीं से उसकी जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन

महिला का कहना था कि उसके पति दिव्यांग हैं, जिससे बच्चों के भरण-पोषण के लिए वह मजदूरी करती है। आखिरकार कहीं भी पता न चलते देखकर महिला ने पुलिस को तहरीर देते हुए अज्ञात के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। पटहेरवा पुलिस महिला की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण की धारा के तहत केस दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़की के पिता ने बताया कि स्कूल में पूछताछ करने पर बताया गया कि किशोरी पेट में दर्द व अन्य समस्याएं बताकर मदरसा से घर के लिए निकली थी, लेकिन घर नहीं आई। बेटी भटकते हुए बंगाल पहुंच गई है। उसे दो स्टेशन आगे जाना था, लेकिन पहले ही उतर गई और भटक गई। बंगाल पुलिस ने संपर्क साधा है। बताया है कि उनकी लड़की वहीं पुलिस के संरक्षण में है। स्कूल से निकलकर लड़की बंगाल कैसे पहुंची, उसके मिलने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष एसआई दशरथ ने बताया कि थानाध्यक्ष छुट्टी पर हैं। मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।


इस थाना क्षेत्र में पहले भी हो चुकी है इस तरह की घटना
22 मई को चौराखास थाना क्षेत्र के कनौरा निवासी सदरुनेशा ने पटहेरवा थाने में तहरीर दी थी कि उनका बेटा 12 वर्षीय अनवर फाजिलनगर स्थित एक मदरसा के हाॅस्टल में रहकर पढ़ता था। 20 मई को सदरुनेशा अपने बेटे से मिलने फाजिलनगर स्थित मदरसा में पहुंचीं तो बेटा वहां नहीं मिला। पुलिस को दी गई तहरीर में उन्होंने बताया है कि जब वह मदरसा के प्रधानाचार्य से अपने बेटे के बारे में पूछीं तो कुछ नहीं बताए और उल्टे ही धमकाने लगे। महिला ने किसी अनहोनी की आशंका जाहिर करते हुए मदरसा के लोगों पर इसका आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed