फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   a girl kidnaped

Kushinagar News: चारा लाने गई युवती गायब, अपहरण का केस दर्ज

Fri, 05 May 2023 12:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 May 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
a girl kidnaped
पटहेरवा। टोकरी और खुर्पी लेकर गाय का चारा लेने गई युवती घंटों बाद भी घर नहीं लौटी। परिजनों के काफी खोजबीन की। नहीं मिलने पर मां की तहरीर पर पुलिस अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। पटहेरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 20 वर्षीय बेटी दो मई की सुबह सात बजे गाय के लिए चारा लेने गई थी। घंटों बाद भी घर नहीं लौटी। महिला का कहना है उसका पति बाहर रहता है। वह तीन लड़कियों के साथ यहां रहती है। महिला ने एक मोबाइल नंबर देते हुए आरोप लगाया है कि लड़की इस नंबर से एक लड़के से बात किया करती थी। उसी ने उसका अपहरण कर लिया है।
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष अनिल उपाध्याय ने बताया कि महिला की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
हाथ बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया
पटहेरवा। थाना क्षेत्र के नाथापट्टी गांव के एक युवक से छह लोगों ने गोलबंद होकर मारपीट की। युवक ने जब शोर किया तो उसका हाथ बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। जब तक गांव के कुछ लोग बीचबचाव करने पहुंचे, आरोपी भाग गए। युवक की मां की तहरीर पर पुलिस बलवा, धमकी देने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच कर रही है। पटहेरवा थाना क्षेत्र के नाथापट्टी गांव की बबली देवी ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि 29 अप्रैल की रात करीब नौ बजे उसका पुत्र राज मछली बेचकर घर लौट रहा था। उसी दौरान गांव के ही अरुण यादव, पवन यादव, विनोद यादव, पप्पू यादव सहित अन्य ने उसे घेर लिया और बिना किसी बात के उसे मारने पीटने लगे। महिला का आरोप है कि मारपीट से बचने के लिए जब उसका लड़का चिल्लाया तो आरोपी उसका हाथ पीछे करके बांध दिए और उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आरोपी उसका गला दबाने लगे, जिससे लड़का गश खाकर गिर गया। उसी दौरान कुछ लोग वहां पहुंचे, तब तक आरोपी उसे छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष अनिल कुमार उपाध्याय ने बताया कि युवक की मां की तहरीर पर अरुण यादव, पवन यादव, विनोद यादव, पप्पू यादव, अमित यादव और राज यादव के खिलाफ बलवा, धमकी देने सहित मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed