{"_id":"648764c49f1154e276093b4a","slug":"a-girl-chenge-religeon-video-viral-kushinagar-news-c-7-1-204521-2023-06-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: किशोरी का धर्म परिवर्तन करने का वीडियो वायरल, 26 दिन पूर्व प्रेमी संग हुई थी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: किशोरी का धर्म परिवर्तन करने का वीडियो वायरल, 26 दिन पूर्व प्रेमी संग हुई थी फरार
Tue, 13 Jun 2023 04:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
Updated Tue, 13 Jun 2023 04:05 PM IST
सार
रविंद्र नगर धूस थानाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्र ने कहा कि किशोरी का जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह तथ्यहीन है। किशोरी के पिता की तहरीर पर युवक के खिलाफ 16 मई को अपहरण का केस दर्ज किया गया है। रिश्तेदार के घर आरोपी के छिपे होने की सूचना थी। पुलिस ने दबिश दी थी, लेकिन वह मिला नहीं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया।
विस्तार
जाति-धर्म को दरकिनार कर एक-दूजे के हुए प्रेमी जोड़े को घरवाले जहां बेघर कर दिए हैं, वहीं, पुलिस उन्हें ढूंढ रही है। पुलिस की पहुंच से दूर गैर समुदाय की किशोरी ने एक वीडियो वायरल कर धर्म परिवर्तन करने और पुलिस पर दबाव नहीं बनाने के लिए अपील की है। उसने मुख्यमंत्री से भी पुलिस पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिले के कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी वीडियो को सीएम और पीएम को ट्वीट किया है। हालांकि, पुलिस कानून का हवाला देते हुए युवक को गिरफ्तार करने पर अड़ी है।
विज्ञापन
जिले के रविंद्रनगर धूस थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दूसरे धर्म की किशोरी पड़ोस के गांव के युवक से प्रेम करती है। दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब हो गए और शादी करने का निर्णय ले लिए, लेकिन लड़की दूसरे समुदाय की होने के कारण युवक के घरवाले मना कर दिए।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, पति व सास समेत तीन पर केस
जाति-धर्म के बंधन को दरकिनार कर 26 दिन पूर्व दोनों घर से भाग गए। पिता ने बेटी को नाबालिग (16 साल) बताते हुए पुलिस को तहरीर देकर युवक पर बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया। पुलिस अपहरण का केस दर्ज कर दोनों की तलाश करने लगी।
चार दिन पूर्व इंस्पेक्टर ने आरोपी युवक के रिश्तेदार के घर दबिश दी और आरोपी को थाने पर भेजने को कहा। इसकी जानकारी जब प्रेमी जोड़े को हुई तो किशोरी ने अपना छह मिनट 27 सेकेंड का एक वीडियो वायरल कर दिया।
वायरल हो रहे वीडियो में किशोरी कह रही है कि उसने धर्म परिवर्तन कर लिया है। वे दोनों नाबालिग नहीं हैं। उन्होंने अपनी मर्जी से शादी की है। पुलिस बेवजह परेशान कर रही है। किशोरी ने मुख्यमंत्री से भी धर्म परिवर्तन खुद की मर्जी से स्वीकार करने और पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।
इसे भी पढ़ें: सड़क की पटरियों पर दुकानदारों, ठेले वालों का कब्जा, राहगीर परेशान
चेतावनी भी दी है कि ज्यादा परेशान करने पर दोनों खुदकुशी कर लेंगे, जिसकी जिम्मेदारी पुलिस की होगी। वहीं, पुलिस कानून का हवाला देते हुए युवक की गिरफ्तारी के लिए दबिश देने का दावा कर रही है।
रविंद्र नगर धूस थानाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्र ने कहा कि किशोरी का जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह तथ्यहीन है। किशोरी के पिता की तहरीर पर युवक के खिलाफ 16 मई को अपहरण का केस दर्ज किया गया है। रिश्तेदार के घर आरोपी के छिपे होने की सूचना थी। पुलिस ने दबिश दी थी, लेकिन वह मिला नहीं। पुलिस को जाति-धर्म से कोई लेना-देना नहीं है। पुलिस कानून का पालन कर रही है। किशोरी का पिता बार-बार एसपी कार्यालय जा रहा है। दोनों आकर थाने पर अपना बयान दर्ज करा दें।