{"_id":"64861614e29bea642e037a64","slug":"a-fraud-man-arrested-kushinagar-news-c-7-1-203267-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दो लाख रुपये के साथ ठगी का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दो लाख रुपये के साथ ठगी का आरोपी गिरफ्तार
Mon, 12 Jun 2023 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 12 Jun 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो है।
संवाद न्यूज एजेसी पडरौना। कप्तानगंज पुलिस ने कानपुर के कैटरिंग का काम करने वाले महाराजगंज के एक व्यक्ति से दो लाख रुपये ठगी करने के आरोप में नकद रुपये और कार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में विधिक कार्रवाई में जुटी है।
कानपुर के थाना नौबस्ता, 26 एलआईजी योगेंद्र विहार, खाड़ेपुर निवासी अजय कुमार ने कप्तानगंज पुलिस को कुछ दिन पहले ठगी करने की शिकायत की थी। पुलिस उनकी शिकायत को गंभीरता से लेते हुए रविवार को इंदरपुर चौराहे के पास छानबीन कर रही थी।
एसओ विनय कुमार सिंह ने बताया कि अजय कुमार एक एप बनाकर कैटरिंग का काम करते हैं। आरोपी ने अजय से फोन पर बात कर किसी पार्टी के लिए काम करने की बात कही। इस पर अजय ने पांच लाख रुपये मजदूरी बताई थी। आरोपी ने इस मामले में दो लाख रुपये एडवांस के रूप में लेकर तीन लाख रुपये दिलाने का भी लालच दिया। कुछ दिन पूर्व स्थानीय थाना क्षेत्र के गणेश चौक पर आरोपी ने बुलाकर दो लाख रुपये अजय से ले लिए। तीन लाख रुपये का एक बैग थमा कर चला गया।
विज्ञापन
एसओ ने बताया कि आरोपी गुलाम मुस्तफा शेख निवासी सीतलापुर के घुघली जिला महाराजगंज को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई में उनके अलावा एसएसआई सूर्यभान यादव, रितेश यादव, सचिन कौरव, राजहंस यादव, दुर्गविजय सिंह आदि शामिल रहे।