{"_id":"65b57463ec3ce95998060e54","slug":"a-farmer-who-was-going-home-after-spraying-fertilizer-on-his-crop-was-crushed-by-a-herd-of-nilgai-died-kushinagar-news-c-205-1-ksh1007-111574-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: फसल में उर्वरक का छिड़काव कर घर जा रहे किसान को नीलगायों के झुंड ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: फसल में उर्वरक का छिड़काव कर घर जा रहे किसान को नीलगायों के झुंड ने कुचला, मौत
Sun, 28 Jan 2024 02:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 28 Jan 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
उजारनाथ। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव के किसान को नीलगायों की झुंड ने कुचल दिया। शुक्रवार की शाम को गेहूं की फसल में उर्वरक का छिड़काव कर घर जाते समय नहर पर हादसा हुआ। घर वालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इस घटना से क्षेत्र के किसानों में दहशत है।
क्षेत्र के गांव सपहीं बुजुर्ग निवासी 60 वर्षीय सुरेश गोंड बृहस्पतिवार की शाम को उर्वरक का छिड़काव कर घर लौट रहे थे। उजारनाथ-गुरवलिया मीर माइनर नहर पर गुजर रहा नीलगायों का झुंड उनको कुचलते हुए निकल गया। शोर मचाते हुए गांव वाले दौड़े और बेहोश पड़े किसान को सीएसची फाजिल नगर ले गए। गर्दन पर गंभीर चोट के कारण डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान शनिवार की शाम किसान की मौत हो गई। इसकी खबर मिलते ही घर वालों में चीख-पुकार मच गई। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दिया, लेकिन किसान के परिजन पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिए। नीलगायों के हमले को लेकर किसानों में डर बना हुआ है। इसके पूर्व भी नीलगायों का झुंड किसानों पर हमला कर चुका हैं। इंस्पेक्टर अनिल सिंह ने बताया कि घर वालों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।