फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A farmer died after getting trapped in a pumping set.

Kushinagar News: पंपिंग सेट में फंसकर किसान की मौत

Sat, 20 Dec 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 20 Dec 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
A farmer died after getting trapped in a pumping set.
कप्तानगंज। थाना क्षेत्र के कारीतीन गांव निवासी एक किसान खेत में पम्पिंग सेट चलाते समय उसमें फंस गए। परिजन उन्हें सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार की दोपहर में 45 वर्षीय रामप्रवेश मिश्र पंम्पिग सेट चालू कर खेत की सिंचाई कर रहे थे। वे मशीन बंद करने के लिए आगे बढ़े तो उनके गले में लगा गमछा पंपिंग सेट मशीन में फंस गया। इससे वे गंभीर रूप से घायल होकर खेत में ही अचेत होकर गिर गए। खेत में मौजूद परिजन उन्हें कप्तानगंज सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतक रामप्रवेश परिवार केकमाऊ सदस्य थे। उनकी मौत से गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी कनिंदी देवी रोते-रोते बेहोश हो जा रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed