{"_id":"6a35a1e06b003efcd2050ad5","slug":"a-double-whammy-of-heat-and-humidity-people-remained-drenched-in-sweat-all-day-long-kushinagar-news-c-227-1-sdn1035-160058-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: तपिश के साथ उमस का डबल अटैक, दिनभर पसीने से तरबतर रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: तपिश के साथ उमस का डबल अटैक, दिनभर पसीने से तरबतर रहे लोग
Sat, 20 Jun 2026 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 20 Jun 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। भीषण गर्मी और उमस ने शुक्रवार को लोगों का जीना मुहाल कर दिया। तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच वातावरण में नमी अधिक होने से चिपचिपी गर्मी ने लोगों को दिनभर परेशान किया। दोपहर में सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा जबकि घरों और कार्यालयों में पंखे-कूलर भी राहत देने में नाकाम दिखे।
कृषि मौसम केंद्र के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 1.5 डिग्री ज्यादा है। अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 79 प्रतिशत और न्यूनतम 48 प्रतिशत रही, जिससे उमस का असर और बढ़ गया।
दिनभर निकली तेज धूप ने लोगों को झुलसा दिया। जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोग सिर और चेहरे को कपड़ों से ढंककर चलते नजर आए। दोपहर के समय बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भी लोगों की आवाजाही कम रही। बिजली कटौती वाले क्षेत्रों में लोगों की परेशानी और बढ़ गई।
विज्ञापन
मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि आगामी 24 घंटों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में लू चलने की संभावना है। तापमान में करीब एक डिग्री सेल्सियस की और बढ़ोतरी हो सकती है। उन्होंने लोगों को दोपहर के समय धूप में निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद लोगों की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं।