फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A dilapidated power line snapped and fell.

Kushinagar News: टूटकर गिरा बिजली का जर्जर तार

Sun, 04 Oct 2026 01:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
A dilapidated power line snapped and fell.
कसया। शहीद भगत सिंह नगर (अनिरुद्धवा) में शनिवार तड़के बिजली का जर्जर तार टूटकर सड़क पर गिर गया। इससे ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी है। पूर्व ग्राम प्रधान आदित्य गुप्ता ने बताया कि आए दिन जर्जर तार टूटकर सड़क और मकानों के सामने गिर रहे हैं। ग्रामीण ओम प्रकाश कुशवाहा, कृष्णा गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, हरिवंश कुशवाहा, राजेश कनौजिया, अमन यादव, शैलेंद्र यादव, प्रताप यादव और कमलेश कुशवाहा ने बताया कि जर्जर तारों से बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों की सुरक्षा को खतरा बना रहता है। तार टूटने पर बिजली आपूर्ति बंद कराने के लिए विभाग को फोन किया जाता है लेकिन कई बार फोन नहीं उठता। ग्रामीणों ने जर्जर तारों को तत्काल बदलवाने और व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। एसई वाईपी सिंह ने बताया कि संबंधित ठेकेदार से वार्ता हुई है। जल्द ही तार बदलने का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed