फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A demand was raised for the payment of two months' honorarium before Chhath.

Kushinagar News: छठ से पहले दो माह के मानदेय भुगतान की मांग उठाई

Fri, 23 Oct 2026 12:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
A demand was raised for the payment of two months' honorarium before Chhath.
दुदही। दुदही ब्लॉक की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने छठ पर्व से पहले मानदेय भुगतान की मांग की है। उन्होंने सितंबर और अक्तूबर माह का मानदेय समय पर देने की अपील की है। साथ ही उन्होंने इन प्रमुख त्योहारों के लिए अतिरिक्त मानदेय दिए जाने की भी मांग की है। दुदही ब्लॉक की अध्यक्ष उषा शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का मानदेय समय पर देने को कहा।
विज्ञापन

उषा शर्मा ने दिवाली और छठ के लिए अतिरिक्त मानदेय देने की भी मांग उठाई। कार्यकर्ता सुमन श्रीवास्तव ने बताया कि दिवाली और छठ हिंदू धर्म के महत्वपूर्ण त्योहार हैं। इन अवसरों पर कपड़ों, घर की जरूरतों और पूजा सामग्री पर काफी रुपये खर्च होते हैं। समय पर मानदेय और अतिरिक्त भुगतान से आर्थिक बोझ कम होगा। दुर्गावती देवी ने कहा कि त्योहारों से पहले मानदेय मिलने से काफी राहत मिलेगी। उम्मीद है कि विभाग इस वर्ष भी बकाया मानदेय का भुगतान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed