{"_id":"68fe8604019927fdaf02e8c6","slug":"a-debt-ridden-businessman-fabricated-a-story-of-robbery-but-the-investigation-revealed-the-case-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-147862-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कर्ज से परेशान व्यापारी ने गढ़ी थी लूट की झूठी कहानी, जांच में खुला मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कर्ज से परेशान व्यापारी ने गढ़ी थी लूट की झूठी कहानी, जांच में खुला मामला
Mon, 27 Oct 2025 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 27 Oct 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
फाजिलनगर। चौराखास थाना क्षेत्र के सुमही गांव के सामने बुधवार को हुई आभूषण व्यवसायी लूट की सूचना छूठी निकली। इस मामले में पीड़ित व्यवसायी ने पुलिस के सामने स्वीकार किया कि उन्होंने कर्ज से परेशान होकर लूट की झूठी खबर पुलिस को दी थी। चौराखास थाना क्षेत्र के भूलन छपरा निवासी करण वर्मा बाढू बाजार में आभूषण और बर्तन की दुकान चलाते हैं। उन्होंने बुधवार को पुलिस को सूचना दिया कि देवरिया बाजार जाते समय बाढू चौरा बाजार मार्ग स्थित सुमही गांव के सामने एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उनकी बाइक रोक ली और उनके आंख में धूल झोंकते हुए मारपीट कर 2.10 रुपये छीन ले गए।
घटना की सूचना मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस ने कई टीम गठित कर घटना के खुलासे में जुट गई। हालांकि पुलिस शुरू से ही घटना को संदिग्ध मान रही थी। पुलिस की जांच के दौरान भी व्यापारी की तरफ से बार-बार घटना के बारे में अलग-अगल जानकारी दे रहे थे। चौराखास थानाध्यक्ष अजय पटेल ने बताया बताया कि पुलिस की पूछताछ में पीड़ित व्यापारी ने स्वीकार किया कि उनके उपर कई लोगों का कर्ज है, जो उनसे बार-बार तकादा कर रहे थे।