फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A concrete bridge will be built on the Gandak river, Bridge Corporation conducted a survey

Kushinagar News: गंडक नदी पर बनेगा पक्का पुल, सेतु निगम ने किया सर्वे

Sun, 27 Apr 2025 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 27 Apr 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
A concrete bridge will be built on the Gandak river, Bridge Corporation conducted a survey
खडडा। खडडा विकास खंड के भैंसहा घाट पर गंडक नदी के ऊपर पक्का पुल बनाने हेतु शनिवार को सेतु निगम के सहायक अभियंता विवेक कुमार के नेतृत्व में छह सदस्यीय टीम ने विधायक विवेकानंद पांडेय के साथ नदी के किनारे और नदी के उस पार जाकर सर्वे किया।
विज्ञापन

कुशीनगर व महराजगंज की लगभग 60 हजार आबादी गंडक नदी पार बायीं तरफ बसी हुई है। यहां तक पहुंचने के लिए आज तक सीधा पहुंच मार्ग नहीं है। मजबूरी में लोगों को नाव तथा विहार सीमा के जंगल से होकर आना जाना पड़ता है। सांसद विजय दुबे व विधायक विवेकानन्द पांडेय ने बीते वर्ष मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पक्का पुल बनवाने की मांग की थी। अगस्त 2024 में खडडा क्षेत्र में नदी व तटबंध का निरीक्षण करने पहुंचे सीएम ने तुर्कहा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए पक्का पुल बनाकर नदी पार के लोगों के लिए विकास का द्वार खोलने की घोषणा की थी। इसके बाद विधायक विवेकानन्द पांडेय की ओर से विधानसभा के पटल पर इसकी मांग उठाई गई। इसका नतीजा अब दिखाई देने लगा है। सेतु निगम के अभियंताओं द्वारा पुल निर्माण हेतु तीन दिवसीय सर्वे कार्य शुरू कर दिया गया है। इस संबंध में विधायक विवेकानन्द पांडेय ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट करते हुए कि सर्वे शुरू होने से स्थानीय लोगों में इस पुल के निर्माण को लेकर काफी उत्साह है, पक्का पुल बन जाने से क्षेत्र के लोगों को 12 महीने आवागमन में सुविधा होगी और आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed