फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A clean environment is the foundation of human life; life cannot be imagined without trees and plants.

Kushinagar News: स्वच्छ पर्यावरण मानव जीवन का आधार, पेड़ पौधों के बिना जीवन की कल्पना नहीं

Sat, 06 Jun 2026 03:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 06 Jun 2026 03:13 AM IST
विज्ञापन
A clean environment is the foundation of human life; life cannot be imagined without trees and plants.
पडरौना। विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को कुलकुला माता मंदिर परिसर स्थित वन विभाग की भूमि पर बृहद पौधरोपण अभियान शुरू हुआ। सांसद, फाजिलनगर विधायक और डीएम कुलकुला स्थान मंदिर कैंपस में पौधरोपण कर लोगों से पर्यावरण संरक्षण एवं हरित आवरण बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण करने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा पुलिस लाइन में एसपी केशव कुमार ने पौधरोपण किया।
विज्ञापन

सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि पर्यावरण मानव जीवन का आधार है। पेड़-पौधों के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन के रूप में आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। लोगों को न केवल पौधे लगाना चाहिए, बल्कि उसकी सुरक्षा और देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। पौधरोपण कार्यक्रम को डीएम महेंद्र सिंह तंवर, सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव, प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) वरुण सिंह आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन

इसी तरह हाटा क्षेत्र के मोतीपकड़ गांव में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। हाटा विधायक मोहन वर्मा कहा कि पर्यावरण संरक्षण की सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रत्येक नागरिक को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए। इस दौरान क्षेत्रीय वनाधिकारी अमृता सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष जगदंबा सिंह, संपूर्णानंद, ज्ञान विक्रम सिंह, जिला परियोजना अधिकारी (नमामि गंगे) नम्रता भट्ट आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के हनुमान इंटर कॉलेज परसर में शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तरफ से पर्यावरण दिवस का आयोजन हुआ। इस मौके पर स्वयं सेवकों ने विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाए। नीरज गायल ने कहा कि वृक्ष शुद्ध ऑक्सीजन देने के साथ वातावरण को संतुलित बनाए रखते हैं। प्रदूषण को कम करते हैं। इस दौरान जिला कुटुंब प्रबोधन प्रमुख योगेंद्र जायसवाल, सह जिला संपर्क प्रमुख डॉ. धनंजय कुमार मिश्र, मुख्य शिक्षक बालकृष्ण, सानिध्य मिश्र, विकाश गुप्ता, सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, सुनील मद्धेशिया, हरि गोविंद जायसवाल, उमेश, अशोक भारतद्वाज, कौशल यादव आदि मौजूद रहे। महिला थाना परिसर में भाजपा नेता नीरज सिंह बिट्टू की अगुवाई में रतन श्रीवास्तव, पीयूष मिश्रा, सचिन सिंह आदि ने फलदार, शोभाकार, औषधि वाले पौधे जैसे सीता, अशोक, चम्पा, मौलेश्वरी, आम के पौधे लगाए।
रामकोला संवाद के अनुसार विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर कस्बा स्थित गोपी देवी कन्या जूनियर हाई स्कूल में पौधरोपण किया गया। उप गन्ना आयुक्त एपी सिंह ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी देखभाल करने की भी अपील की।
इस दौरान डीसीओ होदा सिद्दीकी, प्रधान प्रबंधक यशराज सिंह, इन्द्र कुमार शर्मा, जोगिंदर, चंद्रभान यादव, अवधेश सिंह, आशीष सिंह, मानवेंद्र राय, संजय कुमार तिवारी, राज मनोहर कुमार, आनंद नारायण मिश्रा, केशव गोविंद राव आदि मौजूद रहे।
‎सीताराम चौराहा संवाद के अनुसार विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को श्री हनुमान सरोवर तट, बरवा राजापाकड़ में पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर महंत नारायण दास, आचार्य राहुल मिश्र, अमरनाथ मिश्र, रंजन मिश्र व पवन पांडेय, गोपेंद्र प्रताप उर्फ श्याम सिंह, मृत्युंजय सिंह मोनू, बैरिस्टर प्रसाद व बृजेश गुप्ता ने वट वृक्ष, फास्टल पाम, अशोक, मौलेसरी, प्लास, अर्जुन आदि प्रजाति के पौधे लगाए।
खड्डा संवाद के अनुसार विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पूर्वांचल होमियो सेवा संस्थान की तरफ से पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। डॉ. चंद्रिका सिंह ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए लोगों को अधिक से अधिक पौधरोपण करना होगा।
इस दौरान सुदीप विश्वकर्मा, सभासद प्रदीप सिंह, रोहित श्रीवास्तव, नीरज विश्वकर्मा, डॉ. अभिषेक शाही, डॉ. सीपी सिंह, डॉ. घनश्याम वर्मा, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. शैलेश, डॉ. दीपक जायसवाल, डॉ. दीपक श्रीवास्तव, डॉ. सुखलाल चौहान, डॉ. बहादुर गुप्ता, डॉ. नुरुल हुदा, डॉ. अब्दुल कादरी, डॉ. सुधीर दुबे आदि मौजूद रहे।
सुकरौली संवाद के अनुसार, हाटा नगर पालिक की तरफ से खागी बाबा की कुटी परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। चेयरमैन रामानंद सिंह ने कहा कि पौधरोपण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी से चलने वाला सतत अभियान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों की सक्रिय सहभागिता से ही पर्यावरण संरक्षण का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। इस दौरान अधिशासी अधिकारी मीनू सिंह, रामशंकर गुप्ता, पन्नेलाल सिंह, अनुराग कुशवाहा, अर्जुन गुप्ता आदि मौजूद रहे। इसी तरह ब्लॉक प्रमुख रंजन पासवान की अगुवाई में जोल्हिनिया स्थित मंदिर परिसर में पौधरोपण किया। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि प्रकृति और मानव जीवन का संबंध अटूट है। वृक्ष न केवल हमें शुद्ध वायु प्रदान करते हैं, बल्कि जल संरक्षण, जैव विविधता और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और लगातार कम होती हरियाली आने वाली पीढ़ियों के लिए गंभीर चुनौती बन रही है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह पर्यावरण संरक्षण के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाए।
इस दौरान राधेश्याम गौंड, रवीश सिंह सैंथवार, महेंद्र पासवान, रामप्रवेश कश्यप, दिलीप कुमार, बाबूराम राम यादव आदि मौजूद रहे।
मथौली संवाद के अनुसार मथौली सीएचसी परिसर में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश कुमार मद्धेशिया की अगुवाई में पौधरोपण किया। इस दौरान डॉ. सुधीर तिवारी, डॉ. दीपक मिश्रा, डॉ. श्रीदयाल, डॉ. सुनीता मिश्रा, सत्येंद्र मिश्रा, सुनील कुमार, आदि मौजूद रहे।
कप्तानगंज संवाद के अनुसार विश्व पर्यावरण दिवस पर रामकोला विधायक विनय प्रकाश गौड़ की अगुवाई में सोमली गांव में पौधरोपण किया गया। विधायक ने कहा कि केवल पौधरोपण नहीं वल्कि उसके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए। इस दौरान कप्तानगंज मंडल प्रभारी हरिशंकर राय, हरेराम गुप्ता, अशोक पटेल, मुकेश सिंह, मनोज कुमार मिश्रा, अनिल कुमार सिंह, रमेश अग्रहरि, मनोज कुमार उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
तमकुहीरोड संवाद के अनुसार विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को सेवरही चीनी मिल में अधिशासी निदेशक संजय श्रीवास्तव, गन्ना महाप्रबंधक डाॅ. रामवीर सिंह, उप गन्ना महाप्रबंधक पीएन शाही, दीपक श्रीवास्तव, महेश अग्रवाल की अगुवाई में पौधरोपण किया गया। इसी तरह आजाद नगर स्थित मंदिर परिसर में पौधरोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करने की अपील की गई। इस दौरान रमेश ब्याहुत, रजनीकांत चौबे, दुर्गेश बर्नवाल, गुरुशरण जायसवाल, प्रहलाद वर्मा, राजेश जायसवाल, राजेंद्र वर्मा, निर्मल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

बुद्ध पीजी कॉलेज परिसर में हुआ पौधरोपण
कसया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की तरफ से बुद्ध पीजी कॉलेज परिसर में पौधरोपण किया गया। इस दौरान कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विनोद मोहन मिश्रा, पूर्व जनसंपर्क अधिकारी पंकज गुप्ता, प्रोफेसर श्वेता भट्ट, जिला संयोजक राजन मद्धेशिया, पूर्व प्रांत सह मंत्री तनुज पाठक आदि ने पौधरोपण किया। इसी तरह दीवानी न्यायालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रियंवदा प्रियदर्शी ने कहा कि पेड़-पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी सभी की है। इस दौरान जेएम मिताली, सिविल जज जूनियर डिवीजन शिरीष पटेल, विनायक सोमवंशी, बार अध्यक्ष ओंकार पांडेय, महामंत्री अंबरीश चौबे आदि मौजूद रहे। वहीं नगरपालिका परिषद कुशीनगर की तरफ से हिरण्यवती नदी के रामभार पुल के पास पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed