फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   पुलिस से भिड़ी पब्लिक

पुलिस से भिड़ी पब्लिक

Tue, 28 Oct 2014 05:30 AM IST
Kushinagar
Kushinagar Updated Tue, 28 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
कुशीनगर। पुलिस की गाड़ी को साइड नहीं देने में पर एसओ द्वारा ट्रैक्टर चालक की पिटाई के बाद मामला इस कदर बिगड़ा कि पब्लिक पुलिस के खिलाफ सड़क पर उतर आई। गुस्साए लोग सड़क जाम करके धरने पर बैठ गए। नारेबाजी करते हुए एसओ का पुतला भी फूंका। लोगों को वहां से हटाने पहुंची पुलिस से लोगों की झड़प भी हुई। इसमें एक सिपाही घायल हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जटहां के एसओ पवन सिंह रविवार सुबह चिरगोड़ा होते हुए जा रहे थे। चिरगोड़ा चौराहा के पास पुआल से लदी ट्रैक्टर-ट्राली लेकर रामाश्रय मद्धेशिया उधर से गुजर रहा था। पुलिस वाहन ने ओवरटेक की कोशिश की। बताया जाता है कि ट्रैक्टर चालक को साइड देने में कुछ समय लगा। इससे गुस्साए एसओ ने चालक को पीट दिया। घटना की जानकारी मिलते ही लोग भड़क गए। चिरगोड़ा में ही मंसाछापर-पड़रही मार्ग को जाम कर पुलिस के विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी। सभी एसओ पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। घटना की जानकारी सीओ को भी दी गई। करीब दो घंटे तक जब कोई अफसर मौके पर नहीं पहुंचा तो गुस्साए लोगों ने एसओ का पुतला जलाया। इसकी जानकारी होने पर एसओ फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। आरोप है कि पुलिस के जवानों ने आते ही बल प्रयोग शुरू कर दिया। इससे गुस्साई महिलाएं झाड़ू और डंडे लेकर आगे आ गईं। इस दौरान नोकझोंक में एक सिपाही चंद्रिका चोटिल भी हो गया। जवानों ने लाठियां भांजकर हंगामा करने वालों को दौड़ा लिया।
विज्ञापन

इसबीच करीब तीन घंटे के हंगामे के बाद इलाके के लोगों ने गांववालों को समझाबुझाकर माहौल शांत कराया। इस संबंध में एसओ पवन सिंह ने बताया कि बार-बार हार्न बजाने के बाद भी ट्रैक्टर के चालक ने साइड नहीं दिया तो उसे डांटा गया था। इससेे नाराज होेकर कुछ लोग बाद में हंगामा करने लगे। पुलिस ने बल प्रयोग नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed