फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   युवक का शव रेग्युलेटर के पास मिला

युवक का शव रेग्युलेटर के पास मिला

Sun, 26 Oct 2014 05:30 AM IST
Kushinagar
Kushinagar Updated Sun, 26 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
कुशीनगर/दुदही। मंगलवार से लापता पडरौना नगर के आवास विकास कालोनी के निवासी राजकुमार उर्फ प्रिंस का शव शुक्रवार को मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के सिसवा जंगल रेग्युलेटर के पास मिला। पडरौना के आवास विकास कालोनी निवासी डॉ. राकेश सिंह के 26 वर्षीय बेटा राजकुमार उर्फ प्रिंस बीटेक के छात्र थे। दीपावली के छुट्टी बिताने वह घर आए थे। मंगलवार को वह अपनी मां से यह कहकर गए कि मार्केट जा रहा हूं। देर शाम तक उनके घर नहीं लौटने पर परिवार के लोगों को चिंता होने लगी। उन लोगों ने प्रिंस के मोबाइल पर संपर्क करना चाहा लेकिन वह बंद था। संभावित स्थानों पर परिवार के लोगों ने तलाश की लेकिन पता नहीं चला तो अगले दिन प्रिंस के गुमशुदगी की तहरीर कोतवाली में दी। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी थी। शुक्रवार को दोपहर बाद बकरी चराने वाले चरवाहाें ने सिसवा जंगल रेग्युलेटर के पास शव देखकर शोर मचाया। इसके बाद किसी ने कुबेरस्थान पुलिस को सूचना दी। कुबेरस्थान पुलिस ने इसकी जानकारी पडरौना कोतवाली पुलिस को दी। कपड़े और हुलिया के आधार पर इसकी सूचना पुलिस ने डॉ. राकेश सिंह को दी। परिवार के लोगों ने शव की पहचान की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed