फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   ढाई करोड़ जमा किया, बाकी के लिए मोहलत मांगी

ढाई करोड़ जमा किया, बाकी के लिए मोहलत मांगी

Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
Kushinagar
Kushinagar Updated Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। किसानों के बकाया गन्ना मूल्य भुगतान लेकर सख्त हाईकोर्ट के आदेश के पालन में जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। शनिवार को कप्तानगंज चीनी मिल की तरफ से बकाया मूल्य में से ढाई करोड़ रुपये का भुगतान करने के साथ ही प्रशासन को मांगपत्र देकर 31 अक्टूबर तक की समस्त बकाया राशि जमा करने के लिए मोहलत मांगी गई।
विज्ञापन

उधर प्रशासन ने पहले चरण में ढाढ़ा चीनी मिल के गोदाम से जब्त की गई चीनी में से छह हजार क्विंटल चीनी बेचने का निर्णय लिया है। डीएम लोकेश एम ने एसडीएम हाटा की अगुवाई में ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक हाटा और सचिव की तीन सदस्यीय टीम गठित की है। इस टीम ने ढाढ़ा चीनी मिल के गोदाम में रखे 112755 क्विंटल चीनी अपनी कस्टडी में ले लिया। जितनी चीनी बिकेगी, उसे गन्ना खरीद खाता में जमा किया जाएगा, जिससे गन्ना मूल्य का भुगतान होगा। बृहस्पतिवार को कानपुर शुगर वर्क्स की पडरौना यूनिट को कुर्क करने के बाद प्रशासन ने ढाढ़ा स्थित न्यू इंडिया शुगर मिल और त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड की रामकोला इकाई में 292755 क्विंटल चीनी जब्त की थी। इसमें ढाढ़ा चीनी मिल पर किसानों का 24.78 करोड़ रुपये गन्ना मूल्य बाकी है। इसमें से चीनी मिल ने कुछ ही भुगतान किया है। त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज ग्रुप की रामकोला चीनी पर 27.20 करोड़ रुपये गन्ना मूल्य बाकी होने के कारण यहां भी चीनी जब्त करने की कार्रवाई हुई थी। प्रशासन ने इस मिल के गोदाम में रखी 1.80 लाख क्विंटल गन्ना अपनी कस्टडी में ले लिया था। इसी तरह कप्तानगंज की चीनी मिल पर 12.59 करोड़ रुपये गन्ना मूल्य बाकी है। शनिवार को बकाया मूल्य जमा करने की अंतिम तिथि निर्धारित थी। जिला गन्ना अधिकारी हरपाल सिंह ने बताया कि शनिवार को मिल प्रशासन ने बकाया ढाई करोड़ रुपये जमा कर दिए तथा शेष तकरीबन दस करोड़ रुपये 31 अक्टूबर तक जमा करने का मांगपत्र देते हुए मोहलत मांगी। डीसीओ ने बताया कि शुक्रवार को न्यू इंडिया शुगर मिल में से कस्टडी में ली गई चीनी में से एसडीएम हाटा को पहले चरण में छह हजार क्विंटल चीनी बेंचकर किसानों का बकाया मूल्य भुगतान कराने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed