{"_id":"70-96902","slug":"Kushinagar-96902-70","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतलूक छापर में जेई को लोगों ने घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतलूक छापर में जेई को लोगों ने घेरा
Kushinagar
Updated Tue, 14 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
फाजिलनगर। मतलूक छापर में जला ट्रांसफॉर्मर चार माह बाद भी नहीं बदलने से नाराज लोगों ने गांव पहुंचे जेई को घेर लिया और करीब एक घंटे तक रोके रखा। मंगलवार दोपहर तक ट्रांसफॉर्मर बदलाने के आश्वासन के बाद जेई को छोड़ा। फाजिलनगर उपकेंद्र से जुड़े मतलुक छापर में 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगाया गया था। चार माह पहले ट्रांसफॉर्मर जल गया। इस बीच लोग ट्रांसफॉर्मर बदलवाने के लिए अधिकारियों का चक्कर लगाते रहे, लेकिन अत्यधिक क्षमता वाला ट्रांसफॉर्मर दिलवाने की बात कहकर टाल-मटोल किया जाता रहा। सोमवार को करीब चार बजे विभागीय लोग ट्रांसफॉर्मर उतरवाने गांव पहुंचे तो लोगों ने मौके पर जेई को रोक लिया। लोगों ने उनको पकड़कर बैठा लिया और यह लिखित आश्वासन मागने लगे कि कल तक 63 केवीए का ट्रांसफॉर्मर लग जाए। जेई अश्वनी कुमार पांडेय ने अधिकारियों से बात कर कल तक ट्रांसफॉर्मर लगवाने का आश्वासन दिया। तब जाकर एक घंटा बाद लोगों ने जेई को मुक्त किया। उसके बाद ट्रांसफॉर्मर उतरवाया जा सका। इस दौरान दिनेश दुबे, शौकत अली, उमेश मद्वेशिया, गोविंद राय, सुचित राय, गौरी शंकर दुबे, गोविंद खरवार आदि उपस्थित थे। इस संबंध में जेई का कहना है कि क्षमता वृद्धि के लिए विभाग से अनुमति लेने में समय लगने के वजह से ट्रांसफॉर्मर लगने में विलंब हुआ। इस ग्रामसभा के लिए 63 केवीए का ट्रांसफॉर्मर स्वीकृत हो चुका है। कल दोपहर तक लग जाएगा।
विज्ञापन