{"_id":"70-96836","slug":"Kushinagar-96836-70","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन वितरण में दो पक्षों के बीच हाथापाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन वितरण में दो पक्षों के बीच हाथापाई
Kushinagar
Updated Mon, 13 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
कुशीनगर। विशुनपुरा विकास खंड के ग्रामसभा जड़ार में कम राशन देने को लेकर दो पक्षों में जमकर हाथापाई हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत कराया। इस घटना से गांव में तनाव है। जड़ार के ग्रामप्रधान पप्पू कुशवाहा सहित गांव के कई लोगों ने कोटेदार की मनमानी के खिलाफ डीएम को शिकायत पत्र दिए थे। जांच नहीं हो सकी थी। शनिवार को कोटेदार की ओर से राशन वितरित किया जा रहा था। कार्डधारकों ने कम राशन मिलने पर आपत्ति की। इस पर कार्डधारक कोटेदार के दरवाजे पर ही राशन लेकर बैठ गए। जानकारी पाकर दूसरे पक्ष के लोग पहुंचे। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों को लाठी-डंडे लेकर दौड़ा लिया। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने बीचबचाव किया। ग्रामप्रधान का कहना है कि कोटेदार पर कार्रवाई नहीं हुई तो रविवार को गांव में धरने पर बैठेंगे, जबकि कोटेदार उपेंद्र का कहना है कि 25 किलोग्राम से ज्यादा राशन नहीं बाट सकते हैं।
विज्ञापन