{"_id":"70-80688","slug":"Kushinagar-80688-70","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित
Kushinagar
Updated Fri, 24 Jan 2014 05:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत अधिकारी विजय प्रताप सिंह को सोमवार को जिला पंचायतराज अधिकारी ने निलंबित कर दिया। इनके ऊपर शौचालय की धनराशि आवंटन में धांधली करने का आरोप लगाया गया था, जिसकी जांच एसडीएम कसया से कराई गई थी।
तमकुहीराज विकास खंड के बसडीला निवासी प्रमोद पांडेय ने तहसील दिवस पर शिकायत की थी कि उनके गांव के ग्राम पंचायत अधिकारी ने एक ऐसे व्यक्ति के नाम शौचालय का आवंटन कर दिया है, जिस नाम तथा जाति के व्यक्ति उस गांव में निवास नहीं करते हैं। इस मामले की जांच कसया के एसडीएम को दी गई, उन्हाेंने अपने जांच आख्या में बताया कि आरोपी के नाम और जाति का व्यक्ति उस गांव में निवास नहीं करते हैं। इसके बाद जिला पंचायतराज अधिकारी ने पहले तो शौचालय के नाम पर आवंटित धन 3200 रुपये से आधे-आधे की वसूली ग्राम पंचायतराज अधिकारी और ग्राम प्रधान करने का आदेश दिया। इसके बाद सोमवार को उन्होंने ग्राम पंचायत अधिकारी को निलंबित करते हुए उन्हें तमकुहीराज कार्यालय से संबद्ध कर दिया।