{"_id":"70-79287","slug":"Kushinagar-79287-70","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची को एक्सपायर्ड टीका लगा दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्ची को एक्सपायर्ड टीका लगा दिया
Kushinagar
Updated Wed, 01 Jan 2014 05:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसया। नगर के एक बाल रोग विशेषज्ञ ने टीकाकरण की प्रक्रिया से गुजर रही एक बच्ची को एक्सपायर्ड हो चुका टीका लगा दिया। इससे बच्ची की हालत बिगड़ गई। इलाज के लिए परिवारवाले बच्ची को दूसरे चिकित्सक के पास ले गए। इसके बाद उसकी जान बच सकी।
बेलवा बुजुर्ग के प्रणव कुमार मिश्रा रविवार को अपनी छह माह की बच्ची को टीका लगवाने कसया के सपहा रोड स्थित एक बाल रोग विशेषज्ञ चिकित्सक के पास लाए थे। प्रवीण का कहना है कि टीका लगने के बाद बच्ची की हालत बिगड़ने पर जब उन्होंने शिशु टीकाकरण कार्ड पर चिपकाए गए टीके का स्टीकर पढ़ा तो उनके होश उड़ गए। स्टीकर पर एक्सपायरी डेट नवंबर 2013 लिखा था। प्रवीण ने सोमवार को इस संबध में सीएमओ को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रवीण का कहना है कि सीएमओ ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।