फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   हिंदूवादी नेता अपहृत के घर गए

हिंदूवादी नेता अपहृत के घर गए

Thu, 12 Dec 2013 05:42 AM IST
Kushinagar
Kushinagar Updated Thu, 12 Dec 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
सेवरही/तमकुहीरोड। कस्बे के कपड़ा व्यवसायी धीरज नाथानी अपहरण मामले में 8वें दिन बुधवार को भी कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लग सका। इसे लेकर धीरज के परिवारवालों की बेचैनी बढ़ गई है। बुधवार को हिंदू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी ने उनके घर पहुंचकर पीड़ित परिवारीजनों को सांत्वना दी। साथ ही गोरखपुर के सांसद योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात कराई। परिवारीजनों से कहा कि यदि शीघ्र धीरज की सकुशल रिहाई नहीं होती है तो सेवरही में आकर वे खुद पुलिस के खिलाफ आंदोलन की शंखनाद करेंगे।
विज्ञापन

अपहृत धीरज नाथानी के घर हियुवा जिला प्रभारी अजय गोविंद राव शिशु पहुंचे। पीड़ित परिवारीजनों को ढांढस बंधाते हुए उन्होंने कहा कि इस दु:ख की घड़ी में हियुवा उनके साथ है। घटना के आठ दिन बीतने के बाद भी पीड़ित का सुराग नहीं लगने से नाराज राव ने कहा कि प्रदेश में जंगलराज कायम है। कोई भी व्यक्ति आज सुरक्षित नही ंहै।
विज्ञापन

पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने की बजाय उनकी आवभगत में जुटी है। ऐसे में नागरिकों की सुरक्षा के लिये हियुवा आरपार की लड़ाई लड़ेगी। इसकी योजना योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बनाई जा रही है। उन्होंने परिवारवालों से योगी आदित्यनाथ से दूरभाष पर बात कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर योगी ने पीड़ित परिवारीजनों को भरोसा दिलाते हुये कहा कि अगर पुलिस अविलंब धीरज की सकुशल वापसी नहीं कराती है तो वे खुद आकर सेवरही से आंदोलन की शुरुआत करेंगे। जिसे संभाल पाना प्रशासन के लिए कठिन होगा।

हियुवा प्रभारी के साथ दिग्विजय किशोर शाही, अवधेश आर्य, विकास पांडेय, लाल बिहारी पटेल, रमेश ब्याहुत, मुन्ना कुशवाहा, बच्चा वर्मा, मनोज पांडेय आदि कई हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed